Print this page

सांकरा में ग्रामीण हाट बाजार का लोकार्पण

  • rounak group

राजनांदगांव / शौर्यपथ / राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से जन कल्याण सामाजिक संस्थान, सोमनी, राजनांदगांव द्वारा ग्राम सांकरा में निर्मित ग्रामीण हॉट बाजार का लोकार्पण मुख्य अतिथि पीके मिश्र, उप महाप्रबंधक, नाबार्ड, रायपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों के सम्मान के पश्चात विशिष्ट अतिथि एवं संस्था के निदेशक योगेन्द्र प्रताप सिंह ने हॉट बाजार निर्माण के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह नाबार्ड की ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। इससे उन छोटे व्यवसायियों को लाभ होगा जो गली मोहल्लों में जाकर अपना सामान बेचते है। उन्हें स्थायी जगह बैठने के लिए उपलब्ध नहीं हो पाती है । यहां बाजार में धूप पानी से बचत के लिए शेड, चबूतरा, पीने लिए पानी, रात हो जाने पर सोलर सिस्टम के साथ लाइट की व्यवस्था, महिला और पुरुषों के लिए बाथरूम की अलग-अलग व्यवस्था के साथ शौचालय का निर्माण, सुरक्षा की दृष्टि से बारबेट फेंसिंग की व्यवस्था की गई है। आज के बाद आप सभी की जिम्मेदारी हो जाती है कि इसका संचालन और प्रबंधन सुचारू रूप से किया जाए।
लोकार्पण समाहरोह में मुख्य अतिथि पीके मिश्र, उप महाप्रबंधक, नाबार्ड, रायपुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मेरे हाथों से आपको हॉट मिला है। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ है कि हॉट अच्छा चले हमने राज्य में बहुत सारे हॉट दिए है, कुछ जगहों पर अच्छा चल रहा कुछ जगहों पर उतना अच्छा नहीं चल रहा है जितना चलना चाहिए। मुझे पूरी उम्मीद है कि आप सभी के प्रयास से यह हॉट अच्छा कार्य करेगा और अच्छा नाम करेगा।
विशिष्ट अतिथि सहायक महाप्रबंधक, नाबार्ड, रायपुर श्रीमती सुंदरी एस. द्वारा लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नाबार्ड ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करता जिससे लोग अच्छा जीवन जी सके अपने ही गांव में उन्हें सुविधाएं प्राप्त हो जिससे वे शहरों की ओर ना जाए और अपने ग्रामीण जीवन मे सुखी रहे। यह ग्रामीण बाजार बहुत अच्छा बना है आप सभी इसका लाभ जरूर लें। इस प्रकार से यहाँ और कई बाजार बनाए जा सकते है नाबार्ड इसमें सहयोग करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सरपंच श्रीमती सावित्री सिरमौर ने नाबार्ड और जन कल्याण सामाजिक संस्थान को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम सभी के लिए गर्व की बात है कि इस योजना के लिए आपने हमारे गांव का चयन किया। हम सभी को इसका भरपूर लाभ होगा। आगे भविष्य में इसी प्रकार नाबार्ड के सहयोग की अपेक्षा है।
ग्राम के वरिष्ठ समाज सेवी नरेन्द्र वैष्णव एवं बीएल गुप्ता ने सभा को संबोधित किया। कायक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के जिला विकास प्रबंधक सुनील गोवरकर भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में उप सरपंच बोधी राम साहू, धनुष राम साहू, कार्तिक दास वैष्णव, बोधिराय सिरमौर, बालेश्वर निषाद, जगतराम साहू, मोतीलाल गुप्ता, लीलाधर साहू, अर्जुन साहू, नानक साहू, द्वारिका साहू, शोभित साहू, बचन सिंह देशमुख, सोमनाथ निषाद, दिग्विजय सिरमौर, वरिष्ठ पत्रकार रमन सिंह राजपूत, उमेश साहू, सारस्वत झा, हरीश क्षत्रिय, तुलाराम यादव एवं ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जनकल्याण के जिला श्रोत समन्वयक जितेन्द्र जंघेल ने किया।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ