Print this page

छुरिया, अंबागढ़ चौकी एवं मानपुर विकासखंड के शाला भवनों के मरम्मत कार्य के लिए 13 लाख 38 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

  • rounak group

राजनांदगांव / शौर्यपथ / मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अजीत वसंत ने छुरिया, अंबागढ़ चौकी एवं मानपुर विकासखंड के शाला भवनों में अति आवश्यक मरम्मत निर्माण कार्य के लिए 13 लाख 38 हजार 411 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। छुरिया विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला खुर्सीटिकुल में शौचालय मरम्मत कार्य के लिए 30 हजार रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला कन्हारपुरी में फर्श, शौचालय मरम्मत, किचन शेड कार्य के लिए 80 हजार रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला चिचोला में फर्श, दरवाजा, खिडकी मरम्मत कार्य के लिए 40 हजार रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला हाटबंजारी में शौचालय, खिडकी मरम्मत कार्य के लिए 40 हजार रूपए, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गैंदाटोला में दरवाजा, फर्स मरम्मत कार्य के लिए 80 हजार रूपए, शासकीय हाई स्कूल तेलिनबांधा में फर्श, शौचालय मरम्मत, किचन शेड कार्य के लिए 1 लाख 13 हजार रूपए तथा शासकीय हाई स्कूल जोशीलमती में मैदान समतलीकरण दरवाजा मरम्मत कार्य के लिए 80 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
इसी तरह अंबागढ़ चौकी विकासखंड के शासकीय बालक प्राथमिक शाला दाउटोला में फर्श खिड़की मरम्मत कार्य के लिए 40 हजार रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला भर्रीटोला में दरवाजा, छत, मरम्मत कार्य के लिए 80 हजार रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही में आहाता, शौचालय मरम्मत कार्य के लिए 80 हजार रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला तेलीटोला में शौचालय, भवन मरम्मत कार्य के लिए 40 हजार रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला कन्या दाउटोला में शौचालय मरम्मत कार्य के लिए 30 हजार रूपए, शासकीय बालक प्राथमिक शाला कौड़ीकसा में शौचालय मरम्मत कार्य के लिए 30 हजार रूपए, शासकीय माध्यमिक शाला भड़सेना में छत मरम्मत कार्य के लिए 80 हजार रूपए, शासकीय माध्यमिक शाला सिंघाभेड़ी में शौचालय मरम्मत कार्य के लिए 30 हजार रूपए, शासकीय माध्यमिक शाला पांगरी में शौचालय मरम्मत कार्य के लिए 30 हजार रूपए, शासकीय माध्यमिक शाला केसरीटोला में शौचालय, फर्श, दरवाजा मरम्मत कार्य के लिए 54 हजार रूपए तथा शासकीय माध्यमिक शाला नेतामटोला में भवन मरम्मत कार्य के लिए 80 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
मानपुर विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला चावरगांव में बालक-बालिका शौचालय दरवाजा व नीचे फ्लोरिंग मरम्मत कार्य के लिए 28 हजार 588 रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला हनईकलकला में बालक-बालिका शौचालय दरवाजा, सीट मरम्मत कार्य के लिए 30 हजार रूपए, शासकी प्राथमिक शाला हनईकलाखुर्द में बालक-बालिका शौचालय दरवाजा व नीचे फ्लोरिंग मरम्मत कार्य के लिए 30 हजार रूपए, शासकीय माध्यमिक शाला कन्या मानपुर में बालिका शौचालय का दरवाजा, पानी निकासी कार्य के लिए 30 हजार रूपए, शासकीय माध्यमिक शाला कन्या मानपुर में बालिका शौचालय का दरवाजा, पानी निकासी कार्य के लिए 30 हजार रूपए, शासकीय माध्यमिक शाला बालक मानपुर में बालक शौचालय का दरवाजा, सीट मरम्मत कार्य के लिए 30 हजार रूपए, शासकीय माध्यमिक शाला कन्या भावसा में बालिका शौचालय दरवाजा, सीट मरम्मत कार्य के लिए 28 हजार 588 रूपए, शासकीय माध्यमिक शाला कन्या खडग़ांव में विकलांग शौचालय अपूर्ण के लिए 30 हजार रूपए, शासकीय प्राथमिक शाला चिखलाकसा में बालक-बालिका शौचालय दरवाजा मरम्मत कार्य के लिए 30 हजार रूपए तथा शासकीय हाई स्कूल कोसमी में शौचालय मरम्मत कार्य के लिए 64 हजार 235 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ