Print this page

नाँदघाट क्षेत्र में कांग्रेस ने निकाली किसान अधिकार पदयात्रा

  • rounak group

नवागढ़ / शौर्यपथ / नाँदघाट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील साहू के नेतृत्व में कांग्रेस ने किसान अधिकार पद यात्रा निकाली। यात्रा क्षेत्र के ग्राम टेमरी से मारो तक घुरसेना ,एरमसही ,भोपसरा, गूँजेरा होते हुए 12 किलोमीटर पैदल चलकर सभी गांव के घर-घर पहुंच कर केंद्र सरकार के तीन काले कृषि कानून के विरोध में लोगों को बताया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बन्सी पटेल, प्रदेश किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष बिसौहा साहू, जनपद पंचायत नवागढ़ अध्यक्ष अंजली मार्कण्डेय, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रितेश शर्मा, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष झम्मन बघेल, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष विजय यादव, विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र साहू व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील साहू ने सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों का केंद्र सरकार से सवाल है कि क्या उनकी तरफ़ से ऐसा कोई क़ानून बनाने की मांग उठी थी और उनसे इस बारे में सलाह क्यों नहीं ली गई? किसानों का आरोप है कि सरकार इसके ज़रिये न्यूनतम समर्थन मूल्य एवं मंडियों की स्थापित व्यवस्था को ख़त्म करना चाह रही है. किसान एमएसपी को क़ानूनी अधिकार बनाए जाने की मांग कर रहे है।
किसानों का सरकार से मूलभूत सवाल ये है कि क्या किसी किसान आंदोलन में कभी भी ये तीन कानून बनाने की मांग उठी थी? क्या कानून बनाते वक्त किसी किसान संगठन से सलाह मशविरा किया गया था? आखिर क्यों आनन-फानन में कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन के बीच इन कानूनों को लाया गया? यदि ये कानून किसानों के हित में है, तो क्यों कोई भी बड़ा किसान संगठन इसके पक्ष में नहीं है? केंद्र सरकार अपनी जि‍म्मेदारी से भाग रही है. कृषि सुधार के नाम पर किसानों को निजी बाजार के हवाले कर रही है. हाल ही में देश के बड़े पूंजीपतियों ने रीटेल ट्रेड में आने के लिए कंपनियों का अधिग्रहण किया है. सबको पता है कि पूंजी से भरे ये लोग एक समानांतर मजबूत बाजार खड़ा कर देंगे. बची हुई मंडियां इनके प्रभाव के आगे खत्म होने लगेंगी. ठीक वैसे ही जैसे मजबूत निजी टेलीकॉम कंपनियों के आगे बीएसएनल समाप्त हो गई. इसके साथ ही एमएसपी की पूरी व्यवस्था धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी. कारण है कि मंडियां ही एमएसपी को सुनिश्चित करती हैं. फिर किसान औने-पौने दाम पर फसल बेचेगा. सरकार बंधन से मुक्त हो जाएगी इसप्रकार नरेंद्र मोदी जी किसानों को लूटने का कानून लाया है भाजपा के लोग किसानों को बर्बाद करना चाहते हैं किसानों कमर तोड़ने वाले कानून लाया है।
यात्रा में युवा कांग्रेस अध्यक्ष लाला कटारे,शकील खान अरमान साहू,रोली वैष्णव ,मिर्ची लाल साहू,प्रमोद शर्मा,हीरा भारती टेमरी सरपंच कमल दयानन्द सोनवानी माधो सिंह ठाकुर साहू,घुरसेना सरपंच सरपंच गंगाराम साहू ग्राम साहू खूबी राम साहू मिर्ची लाल साहू संतोष कुमार साहू हिरा भारती तेजराम साहूलकी साहू लकी निषाद छेदी लाल साहू मोहन साहू तारणी साहू मिट्ठु लाल साहू सोभा साहू लोचन साहू राजेन्द्र वर्मा राजेश साहू प्रभु यादव चोला वर्मा अखिलेश साहू श्रवण साहू महेश साहू सुखदेव निषाद व समस्त किसान जन कांग्रेस कार्यकर्ता गन उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ