Print this page

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कस्तूरबा गांधी, मौलाना आजाद, डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी

  • rounak group

रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर में आज दिनांक 22 फरवरी सोमवार को प्रदेश कांग्रेस, प्रदेश युवा कांग्रेस, प्रदेश महिला कांग्रेस, सेवादल प्रदेश, एनएसयुआई, प्रदेश इंटुक एवं समस्त मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों, विभागो के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय महान नेताओं सर्वश्री कस्तूरबा गांधी, मौलाना आजाद, डॉ. खूबचंद्र बघेल की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्रों में पुष्पांजलि एवं मार्ल्यापर्ण अर्पित कर स्मरण किए। इस अवसर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, विचार विभाग के अध्यक्ष हसन खान, शारिक रईस, दिलीप सिंह चौहान, महमूद अली, शहर सचिव दिनेश सूर्यवंशी, दुर्गा प्रसाद, कांग्रेस पिछड़ा विभाग के प्रदेश महासचिव सुरेश यादव, मनोज सिंह ठाकुर, आनंद लाल कुजुर, जगत राम भगत उपस्थित थे।
पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष एवं कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने नवीन मार्केट परिसर में खूब बघेल की मूर्ति में उनके पुण्यतिथी के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित की।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ