बालोद / शौर्यपथ / प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया कल नगर पंचायत चिखलाकसा में आयेाजित मानिकपुरी पनिका समाज के सामाजिक सम्मेलन में शामिल हुई। वहाॅ उन्होंने पाॅच लाख रूपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर अपनी शुभकामनाएॅ दी। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में समाज के सभी वर्ग के लोगों के विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उपस्थित जनों को उसका लाभ उठाने प्रेरित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग तथा पदाधिकारीगण उपस्थित थे।