बालोद / शौर्यपथ / कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि जिले में नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव हेतु शासन के दिशानिर्देशों का पालन कराएॅ। कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु लोगों में जनजागरूकता लाएॅ। कलेक्टर महोबे आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में निर्देशित कर रहे थे। उन्हेांने कहा कि लोगों को फिजिकल डिस्टेंसिंग तथा मास्क का उपयोग करने के फायदे से अवगत कराएॅ और विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से उन्हें जागरूक करें। कलेक्टर ने कहा कि स्कूलों में भी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव संबंधी शासन के दिशानिर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन कराएॅ। उन्होंने कोविड-19 टीकाकरण की प्रगति की जानकारी ली और शतप्रतिशत पंजीकृत हितग्राहियों का टीकाकरण के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गाॅव योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी एवं गोधन न्याय योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जल संचयन हेतु नरवा से संबंधित कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण तथा विक्रय की जानकारी ली और कहा कि किसानों को वर्मी कम्पोस्ट के फायदे बताएॅ एवं उसके उपयेाग के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने धान फसल के अतिरिक्त अन्य फसलों के उत्पादन के लिए भी किसानों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौठानों में संचालित विभिन्न आजीविका संबंधी गतिविधियों की भी जानकारी ली।
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एनीमिक महिलाओं की पहचान कर योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के तहत लगाए जा रहे स्वास्थ्य शिविरों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास, राज्य सचिवालय, पीजीएन, कमिश्नर कार्यालय आदि से प्राप्त प्रकरणों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की और शेष प्रकरणों का शीघ्र निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।