Print this page

ग्रेवाल स्मृति हॉकी प्रतियोगिता 27 से

  • doing of business

० शहर की पुरानी क्लब लेंगी भाग
० एक सप्ताह तक चलेंगे मैच

राजनांदगांव / शौर्यपथ / एमसी इलेवन हॉकी क्लब द्वारा बीएनसी मिल्स ग्राउंड में स्व. आदर्श पाल सिंह ग्रेवाल एवं जसविंदर सिंह ग्रेवाल की स्मृति में आगामी 27 फरवरी से जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में शहर की जानी-मानी पुरानी क्लब की टीमें भाग लेंगी। यह प्रतियोगिता एक सप्ताह तक चलेगी।
एमसी इलेवन हॉकी क्लब के संयोजक बसंत बहेकर एवं शिवनारायण धकेता ने बताया कि हॉकी की नर्सरी में हॉकी को नया स्वरूप देने के लिए जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन आग्रामी 27 फरवरी से 5 मार्च तक किया जा रहा है। इस स्पर्धा में शहर की जानी-मानी पुरानी हॉकी क्लब, जिसमें मेजबान एमसी इलेवन, यूथ क्लब, मून लाईट, पैंथर्स क्लब, लालबाग क्लब, स्वास्तिक क्लब, सिटी क्लब, मोतीपुर इलेवन की टीमें भाग लेंगी। यह प्रतियोगिता लीग कम नॉक आऊट पद्धति से खेली जाएगी। श्री बहेकर ने बताया कि स्पर्धा को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए विगत दिनों कमेटी सहित शहर के वरिष्ठ खिलाड़ियों की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से बसंत बहेकर, शिव नारायण धकेता, भुषण साव, ज्ञानचंद जैन, सब्बू सोलंकी, सत्यनारायण धकेता, हरिनारायण धकेता, हनी ग्रेवाल, शेषनाथ, लक्ष्मण यादव, नरेन्द्र साहू, सचिन खोब्रागढ़े, राम प्रताप यादव, संजय यादव, अफरोज अहमद, सालिक यादव, मो. राशिद, सुनील पाटिल, कमल चौरसिया, शकील अहमद, राजा, आशीष सिन्हा, अनीस खान, बलवंत दास लहरे, रोहन यादव, संदीप यादव, मोहित यादव, रशीद सहित बड़ी संख्या लोग उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ