राजनांदगांव / शौर्यपथ / खैरागढ़ वन मंडल अंतर्गत गंडई वन परिक्षेत्र के ग्राम मगरकुंड में एक मादा तेंदुए का शिकार कर तस्करों ने उसके सामने के दोनो पैरों को काट लिया। मुंह से पूरे दांत व उसकी मूंछ को काट कर ले गये। इसकी जानकारी होने पर वन विभाग का अमला तत्काल हरकत में आया और तीन तस्करों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
प्राप्त समाचारों के अनुसार तस्करों द्वारा बेरहमी से जानवर के सामने का पैर काट दिया गया है और उसके मुछ व दांत को निकाल कर ले गए हैं, जिसकी जांच वन विभाग के अधिकारियो व वाइल्ड लाइफ की टीम मौके में जाकर तस्दीक की। उक्त मामले को लेकर खैरागढ़ वन मंडलाअधिकारी श्री यादव ने बताया कि घटना की जानकारी लगते हैं वन विभाग का हर दस्ता सक्रिय हो गया था। जिले से वेटरनरी डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंच परीक्षण भी किया जिसमें प्रथम दृष्टा जहर देकर या करंट लगने से तेंदुआ मारा गया हो, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम के बाद आवश्यक चीजों को जॉच हेतु जबलपुर भेजा जायेगा, जहां पर डीएनए टेस्ट और बिसरा जांच रिपोर्ट के पश्चात ही तेंदुआ मारे जाने के प्रकरण का स्पष्ट खुलासा होगा।
सूत्रों की माने तो जंगली जानवरों के तस्करों का गिरोह का हाथ इस घटना में हो सकता है।
इस पूरे मामले में पीसीसीएफ राकेश चतुर्वेदी ने इस पूरी घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में तीन तस्करों को हिरासत में लिया गया, उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल उन्होंने अपना अपराध कबूल नहीं किया है। उन्होंने कहा कि श्ह पूरा मामला जानवरों की तस्करी से जुड़ा हुआ है। हिरासत में लिये गये आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे की जांच शुरू की जायेगी।