Notice: Trying to get property 'alias' of non-object in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/components/com_k2/router.php on line 292
Shourya Path News - कलेक्टर ने खैरागढ़ मुख्यालय से ग्राम देवरी तथा खमरिया से हीरावाही तक निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण

Notice: Undefined property: Joomla\CMS\Object\CMSObject::$id in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/plugins/k2/sppagebuilder/sppagebuilder.php on line 85

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 23
Print this page

कलेक्टर ने खैरागढ़ मुख्यालय से ग्राम देवरी तथा खमरिया से हीरावाही तक निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण

  • rounak group

राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने विकासखंड मुख्यालय खैरागढ़ से ग्राम देवरी मार्ग तथा खमरिया से हीरावाही तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। खैरागढ़ से ग्राम देवरी के सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। इसके लिए 10 करोड़ 24 लाख 43 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। खैरागढ़ से देवरी के बीच 13.20 किलो मीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क बनने से ग्राम देवरी, मुस्का, सर्रागोंनिया, आमदानी के गांवों को आवागमन में सुविधा होगी।
वहीं ग्राम खमरिया से हीरावाही तक सड़क का निर्माण 2 करोड़ 48 लाख रूपए की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसकी लंबाई 2.5 किलो मीटर है। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ सड़क निर्माण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क के दोनो तरफ खेत और गढ्ढे है। बारिश के दिनों में पानी भरने की संभावना होती है। उन स्थानों पर सड़क को अधिक ऊंचा बनाने कहा। जिससे वहां पानी का जमाव न हो सके। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण निर्धारित समय में पूरा किया जाए। बारिश के पहले निर्माण कार्य पूरा होने से लोगों के आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने वहां कार्य कर रहे श्रमिकों से बातचीत की।
श्रमिकों ने बताया कि वे महाराष्ट्र गोंदिया से कार्य करने आए हुए हैं। इस अवसर पर एसडीएम खैरागढ़ श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग उप संभाग खैरागढ़ श्रीमती ऋतु खरे, तहसीलदार प्रीतम साहू, उप अभियंता अंकित कुमार पटोदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 308
Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ