Print this page

बेटी बचाओ बेटी पढाओ संस्था द्वारा जिला अस्पताल दौरा

  • doing of business

राजनांदगांव / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद, पूर्व महापौर मधुसूदन यादव एवं भाजपा के जिला के मार्गदर्शन पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजक श्रीमती गायत्री सिंह एवं सहसंयोजक श्रीमती सुधा पवार द्वारा राजनांदगांव जिला अस्पताल पहुँचकर नवजात कन्याओं के जन्म पर उनके माता-पिता को मिठाई खिलाकर कन्या को जन्म की बधाई दी।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजक श्रीमती गायत्री सिंह ने माता-पिता से कहा कि आज के समय में बेटी का जन्म ईश्वर का देन होता है। बेटी पढ़-लिख कर लड़के से आगे निकलने की क्षमता है, इसलिए बेटी की परवरिश पर किसी प्रकार की कमी ना छोड़े।
सहसंयोजक श्रीमती सुधा पवार ने माता-पिता से कहा कि भारत वर्ष में कई लडकियां महिला बन कर जैसे की रानी लक्षमी बाई, सरोजनी नायडू ने देश के साथ-साथ माता-पिता का नाम रोशन किया, वैसी बिटिया ऐसी परवरिश देनी चाहिए बड़ी होकर परिवार माता-पिता का नाम रोशन करें।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ