Print this page

आग लगने से बुजुर्ग महिला का घर जल के खाक,खुले में रहने को मजबूर

  • doing of business

नवागढ़ / शौर्यपथ / ग्राम मख्नपुर में एक हप्ता पहले सुखवंतीन रजक विधवा बुजुर्ग गरीब महिला के घर आज्ञात कारणों के चलते आग लगने से पूरा घर जलके खाक हो गया है। बता दे बुजुर्ग महिला अकेली रहती है जो मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन करती है। अब आग लगने के कारण उसका सभी समान व घर जलके खाक हो गया है, जिसके कारण महिला खुले में रहने को मजबूर है अभी तक ना ही कोई शासन प्रशासन और ना कोई जनप्रतिनिधि बेसहारा महिला से मिलने नही आया है। संतोष चतुर्वेदी सरपंच मख्नपुर ने कहा कि आग लकने का शिकायत थाना नवागढ़ में किया गया है,पटवारी के द्वारा प्रकरण तैयारी किया जा रहा है, उसके बाद ही कुछ किया जाएगा।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ