Print this page

एनएसयूआई ने ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में सौंपा ज्ञापन

  • doing of business

नवागढ़ / शौर्यपथ / एनएसयूआई ने ऑफ़लाइन परीक्षा का विरोध करते छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल,स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम एवं संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे के नाम तहसीलदार रेणुका रात्रे को ज्ञापन सौंपा। एनएसयूआई नवागढ़ के विधानसभा अध्यक्ष शुभम जैन और परमेश्वर पात्रे के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राओं ने तहसील कार्यालय पहुँच कर तहसीलदार रेणुका रात्रे को ज्ञापन सौंपा।
अध्यक्ष शुभम जैन ने बताया की पुरे देश में कोरोना महामारी के चलते लगभग पुरे साल भर की पढाई ऑनलाइन कराया गया है और स्कूल और कॉलेज में परीक्षा ऑफ़ लाइन आयोजित किया जा रहा है। जो की सरासर गलत है,और बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।
जैन ने बताया की हम सब छात्रहित को देखते हुए आज छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल, उच्च शिक्षा मंत्री,स्कूल शिक्षा मंत्री के साथ ही नवागढ़ विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे के नाम ज्ञापन सौंप कर परीक्षा को ऑनलाइन ही कराने के लिए अनुरोध किया है,और हम सब लोगो को उम्मीद है कि छात्रहित को देखते हुए उचित निर्णय करेंगे।
इस अवसर पर युवराज,जितेंद्र साहू,भारती दुबे,शिखा गेडाम,प्रिया कोसले,ब्रिज अनंत,सुष्मिता,लाभवंतीन साहू,मधु साहू,रामकुमार,तुषार,अवधेश,ईश्वर साहू,चंद्रिका प्रसाद,प्रशांत कोसले,रामावतार साहू सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ