Print this page

अकास्मिक दुर्घटना में मृत्यु के तीन प्रकरणों में 12 लाख रूपये की सहायता स्वीकृत

  • doing of business

जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / कलेक्टर यशवंत कुमार ने अकस्मिक मृत्यु के तीन प्रकरणों में राजस्व पुस्तक 6-4 के तहत 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के पामगढ़ तहसील के ग्राम मुलमुला की कुमारी श्यामता यादव की सर्पदंश मृत्यु होने के कारण उनके निकटतम वारिस पिता संतोष कुमार यादव, ग्राम भुईगांव के  साहेबलाल की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पत्नि श्रीमती सतरूपा बाई और तहसील जैजैपुर के ग्राम बर्रा के  जनेश्वर सिंह सिदार की सर्पदंश से मृत्यु होन पर उनके निकटतम वारिस पिता बंसत सिदार को राजस्व पुस्तक 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि की स्वीकृति दी है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ