जगदलपुर / शौर्यपथ / विकासखंड लोहंडीगुड़ा ग्राम लांमडागुड़ा के नज़दीक ऑटो में बैठ कर मेला देखने जा रहे ग्रामीणों का ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया वहाँ से गुजर रहे बस्तर साँसद दीपक बैज अपने काफिले को रोक पुलिसकर्मियों व ग्रामीणों के मदद से घायलों को बेहतर उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया व खुद ही अस्तपाल पहुँच कर डॉक्टरों को उचित उपचार हेतु निर्देशित किया दुर्घटना में घायल ग्रामीण लोहंडीगुड़ा व धरमपुरा के है.