Print this page

धमतरी पुलिस द्वारा आयोजित 'अभिव्यक्ति' नारी के सम्मान की कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं एवं बच्चों को किया जा रहा जागरूक

  • doing of business

? कानून में प्रदत्त अधिकारों व योजनाओं के संबंध में दी जा रही जानकारी
? जन जागरूकता कार्यक्रम के सातवें दिवस में बालक आश्रम एवं बाल गृह पहुंचकर बच्चों को दी गई जानकारी
? बच्चों को प्रोत्साहित किए जाने हेतु आयोजित की गई चित्रकला प्रतियोगिता
? अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारी रहे उपस्थित

धमतरी / शौर्यपथ / पुलिस अधीक्षक बी.पी. राजभानू के निर्देश पर धमतरी पुलिस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021 08 मार्च 2021 से 14 मार्च 2021 तक पूरे सप्ताह निरंतर 'अभिव्यक्ति, नारी के सम्मान की' जन जागरूकता कार्यक्रम जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं एवं बच्चों को कानून में प्रदत्त अधिकारों के प्रति सजगता, शिक्षा का महत्व, उनकी सुरक्षा, सामाजिक कुरीतियों एवं अंधविश्वासों के प्रति सजगता, उनकी सुरक्षा हेतु प्रदत्त संसाधनों के बारे में बताया जा रहा है।
अभिव्यक्ति नारी के सम्मान की अभियान के तहत महिलाओं एवं बच्चों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से शहर के कॉलोनी क्षेत्र, सर्वजनिक व व्यवसायिक क्षेत्र, ग्रामीण अंचलों में हाट-बाजार, मड़ई मेला आदि स्थानों में पहुंचकर धमतरी पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। साथ ही बैनर, पोस्टर आदि के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों को कानून में प्रदत्त अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई।
इसी क्रम में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के नेतृत्व में महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिज्ञा विकास संस्थान द्वारा संचालित बालक बालगृह रत्नाबांधा रोड एवं बालक आश्रम धमतरी पहुंचकर उपस्थित बच्चों से चर्चा कर उनके दैनिक गतिविधियों की जानकारी ली तथा उन्हें बच्चों संबंधी कानूनी जानकारी देकर उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया।जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सुंदर ड्राइंग बनाकर दिखाया।
जन जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को महिलाओं एवं बच्चों संबंधी अपराध के बारे में जानकारी देते हुए साइबर सुरक्षा, टोनही प्रताड़ना अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, पाक्सो एक्ट, पौष्टिक आहार, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना, कैरियर काउंसलिंग नशा मुक्ति एवं गुड टच-बैड टच के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। जन जागरूकता संबंधित पाम्पलेट वितरित करते हुए डायल 112, महिला हेल्पलाइन एवं अन्य टोल फ्री नम्बर का प्रयोग करने, अन्याय सहन नहीं करने तथा उसके खिलाफ आवाज़ उठाने हेतु समझाईश दी गयी। धमतरी पुलिस आपकी सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर है, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर नजदीकी पुलिस स्टेशन पुलिस नियंत्रण कक्ष एवं टोल फ्री नंबर में संपर्क करने बताया गया है।
उक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, सूबेदार सुश्री रेवती वर्मा, महिला आरक्षक शबा मेमन, त्रिवेणी ध्रुव, माधुरी सोनवानी, संकल्प साहू, हेमलता मरकाम, महेश्वरी सिदार, तनुजा कंवर, कौशल्या गांवड़े एवं सहायक आरक्षक मनोज मानिकपुरी सम्मिलित रहे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ