Print this page

महिलाओं को स्वरोजगार देने व स्वावलम्बी बनाने में प्रदेश सरकार के प्रयास सराहनीय

  • doing of business

लोकवाणी की 16वीं कड़ी के प्रसारण के बाद जनप्रतिनिधियों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा
धमतरी / शौर्यपथ / प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 16वीं कड़ी का प्रसारण आज आकाशवाणी एवं विभिन्न क्षेत्रीय समाचार चैनलों के माध्यम से किया गया। मुख्यमंत्री ने आज नारी शक्ति और विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदेश की महिलाओं के स्वावलम्बन तथा स्वरोजगार के संबंध में चर्चा की।
लोकवाणी की आज की कड़ी का प्रसारण स्थानीय नगरपालिक निगम के सभाकक्ष में सुना गया। इसे सुनने के बाद महापौर विजय देवांगन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज की लोकवाणी को नारीशक्ति को समर्पित किया। उन्होंने बताया कि कुरूद विकासखण्ड के ग्राम नारी में बिहान के तहत गठित महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं श्रीमती खिलेश्वरी, बसंती चक्रधारी, मरौद की सुनीता, ग्राम हंचलपुर की सुषमा सहित ग्राम भटगांव की महिला ने भी शासन की अलग-अलग योजनाओं के तहत गठित समूहों के माध्यम से स्वरोजगार अपनाने और आय अर्जित करने के अपने अनुभव साझा किए। सभापति अनुराग मसीह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के लागू होने के जिला सहित प्रदेश में कुपोषण की दर में काफी कमी आई है, वहीं शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से निचली बस्तियों में रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ घर बैठे मिल रहा है। लोकवाणी सुनने के बाद नगर की वरिष्ठ महिला श्रीमती सूर्यप्रभा चेटियार ने बताया कि आज के प्रसारण में मुख्यमंत्री ने 2023 तक सभी घरों में पेयजल की उपलब्धता के लिए सुनिश्चित करने की बात कही, वह ऐतिहासिक निर्णय है। साथ ही कौशल्या मातृत्व योजना के लांच होने के बारे में भी मुख्यमंत्री ने बताया जिसका लाभ प्रदेश के हर वर्ग की महिलाओं को मिलेगा।
एमआई सी सदस्य राजेश पाण्डेय, केन्द्र कुमार पेंदरिया, कमलेश सोनकर, अवैश हाशमी सहित एल्डरमैन देवेन्द्र जैन, अरूण चैधरी आदि ने लोकवाणी की आज की कड़ी सुनने के बाद अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी तथा प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के जरिए महिलाओं के लिए किए जा रहे कार्यों व गतिविधियों को सराहनीय व प्रशंसनीय बताया। इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त मनीष मिश्रा, उपायुक्त पीएस सोम, पार्षद राजेश ठाकुर, चोवाराम वर्मा, दीपक सोनकर, सोमेश मेश्राम सहित निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ