Print this page

कलेक्टर ने 10वीं के बच्चों को सिखाया गणित का फार्मूला

  • doing of business

राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने मोहला विकासखंड के नक्सल प्रभावित सुदूर वनांचल ग्राम शेरपार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने 10वीं कक्षा के छात्राओं से बातचीत की और उन्हें गणित के प्रश्र पूछे तथा गणित का फार्मूला समझाया। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें। गणित की शिक्षिका श्रीमती बरखा वासनिक के अनुपस्थित रहने पर उन्होंने एक दिन का वेतन कटौती करने तथा स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी शिक्षकों की उपस्थिति की जानकारी के लिए पंजी का अवलोकन भी किया। उन्होंने भौतिकी, रसायन के प्रायोगिक कक्ष का भी अवलोकन किया। स्कूल आहाता में लगे पॉक्सो बाक्स का भी निरीक्षण किया। स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि बालिकाओं की शिकायतों को जानने तथा निराकरण करने के लिए यह बाक्स लगाया गया है और माह में चार बार इसका निरीक्षण किया जाता है। इस अवसर पर एसडीएम सीपी बघेल, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग डीके नेताम, कार्यपालन अभियंता पीएमजीएसवाय राजनांदगांव-2 पीपी खरे, कार्यपालन अभियंता पीएमजीएसवाय राजनांदगांव-1  ज्ञानेन्द्र कश्यप, तहसीलदार, सीडीपीओ  योगेश भगत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ