Print this page

लक्षण दिखने के 24 घंटे के अंदर कोरोना जांच कराएं-डाॅ पांडा

  • doing of business

रायपुर / शौर्यपथ / राज्य में कोरोना संक्रमण में वृद्धि को देखते हुए चिकित्सक बार-बार चेतावनी दे रहे हैं कि अभी भी सबको कोरोना अनुकूल व्यवहार करने की जरूरत है। मेकाहारा के पल्मोनरी विषेषज्ञ डाॅ आर के पांडा ने कहा कि अभी के मौसम को देखते हुए मामूली सर्दी,खांसी,बुखार को भी नजरअंदाज न करते हुए कोरोना जांच कराना चाहिए। साथ ही जांच कराने के बाद स्वयं को आइसोलेट करना चाहिए जिससे यदि जांच में पाजिटिव आए तो अपने परिवार को इससे बचा सकें।
डाॅ पांडा ने कहा कि पात्र लोगों को वैक्सीन जरूर लगाना चाहिए । बुजुर्गों को जल्दी ही वैक्सीन लगाना चाहिए ताकि वे सुरक्षा के प्रथम चक्र में आ जाएं । वैक्सीन लगाने के बाद भी मास्क लगाना,भीड़ से बचना और हाथों की सफाई अनिवार्य है। पहली डोज के 28 दिन बाद दूसरी डोज लगाना है । दूसरी डोज के 14 दिन बाद श्रीर में प्रतिरोधात्मक क्षमता विकसित होती है। इसलिए दूसरी डोज लगने के बाद भी कोरोना अनुकूल व्यवहार करना जंरूरी है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ