Print this page

कोरोना के बढ़ते प्रसार के कारण सभी इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक, आईटीआई और कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थानों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी

  • doing of business

रायपुर / शौर्यपथ / कोविड-19 के बढ़ते प्रसार को देखते हुए राज्य शासन द्वारा कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय और निजी इंजीनियरिंग महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं राज्य कौशल विकास के सभी प्रशिक्षण और शैक्षणिक कार्य को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश पर्यन्त तक बंद करने का आदेश आज देर शाम जारी कर दिया गया है। राज्य शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा इस आशय का आदेश आज महानदी भवन से जारी किया गया है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ