Print this page

अंग्रेजी शराब दुकान को कंगोली लोकमान्य तिलक वार्ड में खोलने का वार्ड वासियों ने किया विरोध

  • doing of business

जगदलपुर / शौर्यपथ /  शहर के  लोकमान्य तिलक वार्ड कंगोली डोंगरी पारा एक आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। वार्ड वासियों का कहना है कि वर्तमान में हिकमीपारा स्थित अंग्रेजी शराब दुकान को वार्ड में स्थानांतरित किया जा रहा है ,जिसे हम वार्ड वासी बहुत ही आक्रोशित है ।वार्ड वासियों का कहना है कि अंग्रेजी शराब दुकान हमारे मोहल्ले में ना खोली जाए, यहां पर शराब दुकान खोलने से असामाजिक लोगों का जमावड़ा प्रतिदिन लगा रहेगा ,जिससे महिलाएं एवं स्कूली छात्र-छात्राएं सुरक्षित नहीं रह पाएंगे और स्कूली छात्र-छात्राएं पर इसका गलत प्रभाव पड़ेगा। युवाओं पर भी गलत प्रभाव पड़ेगा,जिससे चोरी, डकैत, मर्डर, मारपीट ,लड़ाई झगड़े ,पारिवारिक कलह, बलात्कार जैसे अनहोनी घटनाएं घट सकती है। वार्ड वासियों ने कहा तीन दिवस के अंदर शराब दुकान बनाने का कार्य यदि नहीं रुकता है, शराब दुकान के हटाने का आदेश नहीं मिलता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, अगर किसी प्रकार की घटनाएं घटती है तो समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी । आज सोमवार को वार्ड वासियों ने कलेक्टर के नाम इस आशय का ज्ञापन सौंपा

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ