
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
केतन ने नाइट्स को दिलाई बढ़त, चौथे क्वार्टर में मोहित नायक ने टाइटन्स की कराई वापसी; सेमीफाइनल के लिए मैनपाट को करना होगा इंतजार
रायपुर । छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में बुधवार को अंक तालिका की शीर्ष टीमों न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स के बीच रोमांचक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। दोनों टीमों के मजबूत रक्षात्मक खेल के कारण मैच में गोल के ज्यादा मौके नहीं बने। नाइट्स के केतन ने दूसरे क्वार्टर में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, जबकि चौथे क्वार्टर में मोहित नायक ने शानदार गोल कर मैनपाट को बराबरी पर ला दिया। इस ड्रॉ के बाद मैनपाट टाइटन्स को सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए अगले मुकाबले का इंतजार करना होगा, जबकि न्यायधानी नाइट्स पहले ही अंतिम चार में पहुंच चुकी है।
डिफेंस का दबदबा, बारिश भी नहीं रोक सकी मुकाबला
लीग में अब तक आक्रमण के दम पर सुर्खियां बटोरने वाली टीमों के बीच इस मुकाबले में डिफेंडर्स का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में 10 से कम गोल खाए हैं, जो उनकी रक्षात्मक मजबूती को दर्शाता है। चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से हो रही भारी बारिश ने मैदान पर खिलाड़ियों की चुनौती बढ़ाई, लेकिन दोनों टीमों ने पूरे मुकाबले में संघर्ष जारी रखा। पहले क्वार्टर में कई हमले हुए, मगर कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं रही।
दूसरे क्वार्टर के अंतिम क्षणों में केतन ने रिबाउंड पर गेंद को गोलकीपर के पार पहुंचाकर न्यायधानी नाइट्स को 1-0 की बढ़त दिलाई। यह टूर्नामेंट में उनका छठा गोल रहा। हाफ टाइम तक नाइट्स ने अपनी बढ़त कायम रखी।
चौथे क्वार्टर में मोहित का निर्णायक प्रहार
तीसरे क्वार्टर में नाइट्स के डिफेंस ने मैनपाट के हमलों को लगातार नाकाम किया और स्कोर 1-0 पर बरकरार रखा। हालांकि, अंतिम क्वार्टर में बराबरी के लिए मैनपाट ने आक्रमण तेज किया और अधिक खिलाड़ियों को आगे बढ़ाया। इसका फायदा मिला और मोहित नायक ने गोल दागकर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया। अंतिम समय तक दोनों टीमें निर्णायक बढ़त हासिल नहीं कर सकीं।
केतन को ‘स्ट्राइकर ऑफ द मैच’, जबकि मोहित नायक को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
29 अक्टूबर को मैनपाट के पास अगला मौका
मैनपाट टाइटन्स के पास 29 अक्टूबर को संस्कारधानी स्ट्राइकर्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में सेमीफाइनल में प्रवेश सुनिश्चित करने का अवसर होगा।
मैच देखने के लिए सांसद संतोष पाण्डेय, न्यूज़24 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के संपादक मनोज बघेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन के सचिव प्रशांत रघुवंशी, बाल्को के असिस्टेंट मैनेजर रोहताश, बॉडी बिल्डिंग रेफरी संजय शर्मा, पर्यटन अधिकारी संतोष रैदास तथा एसबीआई के एजीएम रामदास मांझी भी स्टेडियम पहुंचे। अतिथियों ने मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
