Print this page

बस्तर साँसद बैज ने लोकसभा में बस्तर संभाग के हितग्राहियों के लिए बंद केरोसिन कोटा को बहाल करने मांग की

  • doing of business

जगदलपुर / शौर्यपथ / आज बस्तर साँसद दीपक बैज ने नियम 377 के अधीन लोकसभा में बस्तर संभाग के हितग्राहियों का पक्ष रखते हुए प्रश्न किया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत 7 लाख 48 हजार राशन कार्ड बस्तर संभाग में है इनमें से 3 लाख 56 हजार प्रधानमंत्री उज्जवला गैस कनेक्शनधारियों के पास राशन कार्ड हैं। जिन्हें सिंगल सिलेंडर मिला है वर्तमान में गैस कनेक्शनधारी परिवारों का केंद्र सरकार ने केरोसिन कोटा समाप्त कर दिया है।
बस्तर संभाग में 69 राजीव गांधी ग्रामीण गैस वितरक है जो क्षेत्रफल अनुपात में कम है महंगे
सिलेंडर और दूरस्थ ग्रामीण अंचलों के हितग्राहियों के गैस सिलेंडर खत्म हो जाने पर रिफिलिंग कराने में समय लगता है तब तक लाभार्थी खाना पकाने के लिए लकड़ी अथवा केरोसीन का उपयोग करते हैं क्योंकि प्रधानमंत्री उज्जवला गैस कनेक्शनधारी परिवारों का केरोसिन कोटा समाप्त कर दिया गया है इसलिए उन्हें भोजन बनाने में दिक्कत आ रही है।
ऐसे में बस्तर साँसद ने बस्तर संभाग के एल.पी.जी. गैस कनेक्शन धारियों राशन कार्ड धारकों का समाप्त केरोसिन कोटा बहाल करने और 1 लीटर के स्थान पर प्रति कार्ड धारक को 5 लीटर केरोसिन दिए जाने की बात रखी।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ