Print this page

सीमेंट की बढ़ती कीमत और कालाबाजारी पर लोकसभा में सांसद ने साधा भूपेश सरकार पर निशाना

  • doing of business

राजनांदगांव / शौर्यपथ / प्रदेश में सीमेंट की बढ़ती कीमत और कालाबाजारी को लेकर सांसद संतोष पांडे ने लोकसभा में भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। बुधवार को लोक महत्व के विषय पर चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ में सीमेंट सहित निर्माण कार्यों की सामग्री में निर्धारित दर से 20 से 25 प्रतिशत वृद्धि कर बेचीं जा रही है। प्रदेश सरकार से संरक्षण प्राप्त व्यापारी जमकर चांदी काट रहे हैं। उन्होंने लोकसभा में उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ का नाम प्रदेश सीमेंट उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार रहा है, किंतु उत्पादकों पर दबाव बनाकर सीमेंट की छद्म कमी दिखाई जा रही है, जिससे आम आदमी का निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है जिससे ना सिर्फ लागत बढ़ रही है, वरन कार्य में विलंब हो रहा है मध्यम और निम्न आय वर्ग ने तो निर्माण कार्य ही स्थगित कर दिया है। इसके पीछे प्रदेश सरकार की सोची समझी साजिश है, जिसके तहत प्रधानमंत्री आवास से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों को निशाना बनाया जा रहा है, ताकि कार्य में विलंब हो अन्यथा उनकी लागत बढ़ जाए। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार की उक्त साजिश का भंडाफोड़ होगा और वे जन-जन तक प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को परेशान करने की बात को पहुंचाएंगे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ