नवागढ़ / शौर्यपथ / सोमवार को नांदघाट थाना अंतर्गत ग्राम मेहना चौक में बड़ा सडक हादसा टल गया। यहां अचानक पलटी पिकअप के कारण 17 लोग घायल हो गए। इनमें से गंभीर घायलों को मुंगेली रेफर किया गया। वहीं, कुछ को नवागढ़ स्वास्थ केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी।
हादसा दोपहर के 1.30 बजे मुंगेली नंदघाट मार्ग पर सम्बलपुर से करीब 5 किमी दूर ग्राम मेहना चौक में हुआ. नीले रंग की पिकअप क्रमांक सीजी 04 एमडी 8022 में सम्बलपुर के आसपास के काम करने वाले मजदूर सवार होकर जा रायपुर जा रहे थे। माल ढाेने वाली पिकअप में 17 लोग सवार थे, जिसमे महिलाए एवं बच्चे भी शामिल है। ऐसे में तेज रफ्तार के चलते पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे गाड़ी में सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। वहीं, गंभीर मरीजों को मुंगेली रेफर किया।
घायल शिवा चौहान ने बताया कि सभी सवार पेशे से मजदूर है, जो रायपुर तरपोंगी के पेपर मिल में काम करते है, सभी त्यौहार के बाद वही काम करने जा रहे थे. वाहन चालक द्वारा तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक गाडी चलाने के चलते मेहना चौक में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिसमे कुछ सवार को गम्भीर एवं कुछ को मामूली चोट लगी है. घटना स्थल से 12 लोगो को मुंगेली अस्पलात रेफर किया गया एवं आंशिक रूप से घायल 05 लोगो को नवागढ़ भेजा गया.
बड़ा हादसा होते-होते टला
यातायात नियमों के अनुसार मालवाहक वाहन में किसी भी व्यक्ति को इस तरह नहीं लेकर जाया जा सकता है, लेकिन ऐसे कई उदाहरण मिल जाएंगे, जब मालवाहक वाहनों में मजदूरों को भेड़-बकरियों की तरह ठूंसकर कर ले जाया जाता है. अचानक हुए इस हादसे में तेजगति से दौड़ रही पिकअप से कई मजदूर सड़क पर गिर गए। इसके चलते उन्हें गहरी चोटें आईं। तेज रफ्तार होने के कारण रायपुर की तरफ जा रही पिकअप कंट्रोल खोकर पलट गई, गनीमत है कि उस समय सामने से कोई वाहन नहीं रहा था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
'' वाहन चालक की लापरवाही एवं ओवर स्पीड के चलते हादसा हुआ नजर आ रहा है. फ़िलहाल घायलों को मुंगेली रेफर कर दिया गया है, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 289, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है."
विपिन रंगारी ,(थाना प्रभारी नांदघाट)