Print this page

आर टी पी सी आर जांच की संख्या और बढ़ाई जाएगी-स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव

  • doing of business

रायपुर / शौर्यपथ / स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने आज यहां राज्य में कोरोना जांच की स्थिति की समीक्षा की । उन्होने आर टी पी सी आर जांच की संख्या एंटीजेन की तुलना में और बढ़ाने के निर्देश दिए जिससे संक्रमण का सटीक अनुमान लगाया जा सके। अभी प्रदेश में हो रही कुल जांच में आर टी पी सी आर और एंटीजेन जांच का अनुपात लगभग  60ः40 है जिसे और बढ़ाया जाना है। उन्होने जांच रिपोर्ट भी जल्द से जल्द देने के निर्देश दिए जिससे पाॅजिटिव मरीजों का इलाज तुरंत शुरू हो सके। स्वास्थ्य मंत्री ने होम आइसोलेशन की व्यवस्था और कान्टेक्ट ट्रेसिंग की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ