बेमेतरा / शौर्यपथ / बेमेतरा जिले के नवागढ़ ब्लाक में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं और फिर से कोरोना विस्फोट की स्थिति निर्मित हो गई है। मंगलवार को एक ही दिन में नवागढ़ ब्लाक में 46 नए मरीज सामने आए हैं। जिसमे से 12 संक्रमित तो केवल नवागढ़ शहर से है. पिछले तीन दिनों का आकड़ा देखा जाए तो ब्लाक में 96 नए मरीज मिले हैं. नवागढ़वासियों को कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को लेकर अति गम्भीर होना ही पड़ेगा। शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले फिर से तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद लोग सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का पालन नहीं कर रहे हैं। इसी लापरवाही से नगर में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है।
स्वास्थ्य विभाग से नवागढ़ बीईईओ यूआर ध्रुवे ने बताया कि ब्लाक में मिले 46 मामलो में 12 नवागढ़ शहरी क्षेत्र से है, मंगलवार को नगर में शंकर नगर से 05, महामाया पारा से 01, दर्री पारा से 01, माता पारा से 01, तिलका पारा से 03 एवं 01 मामला सुकुल पारा से है. वही ग्रामीण अंचल में ग्राम कटई से 04, नांदघाट से 03, टेमरी से 03 एवं प्रतापपुर से 05 मरीज मिले है.
सीएमओ ने भीड़ एकत्र करने को लेकर की कार्यवाही
दूसरे चरण में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। कोविड नियमों का सख्ती से पालन नहीं करने को लेकर मंगलवार को शहर के दो दुकान को सील कर दिया गया । एसडीएम नवागढ़ दुर्गेश वर्मा के निर्देशानुसार नगर पंचायत नवागढ़ सीएमओ डीएल बर्मन एवं थाना प्रभारी आरपी सिंह ने नगर पंचायत कर्मचारी एवं पुलिस बल के साथ कोविड-19 गाइडलाइन्स के उल्लघन को लेकर कार्यवाही करते हुए जनपद पंचायत नवागढ़ परिसर के सामने स्थित स्टाम्प वेंडर ठाकुर प्रसाद जोशी के दुकान क्रमांक 04 एवं दुकलहा जायसवाल के दुकान क्रमांक 05 को सील कर दिया. साथ ही अन्य दूकानदारो को कड़ी चेतावनी भी दी गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई से दूसरे दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।
" दोनों दुकानों को पहले भी निरिक्षण के दौरान भीड़ एकत्र करते पाया गया था, बिना मास्क वाले व्यक्तियों को भी दुकान में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। यह कोरोना संक्रमण के फैलने का कारण बन सकता है। जिसपर उन्हें भीड़-भाड न रखने की चेतावनी दी गई थी. लेकिन पुनः इन्होने प्रशसनिक आदेश की अवहेलना करते हुए कोविड गाइडलाइन्स का उल्लंघन किया, इसलिए दुकान को बंद किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।''
डीएल बर्मन
सीएमओ नगर पंचायत नवागढ़.