Print this page

होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की प्रतिदिन काउंसलिंग जरूरी - कलेक्टर

  • doing of business

संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों ,का काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग प्राथमिकता से करें

बालोद / शौर्यपथ / कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की प्रतिदिन काउंसलिंग जरूरी है। होम आइसोलेशन के मरीजों से प्रतिदिन बात कर दवाई व उनकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लें। कलेक्टर महोबे आज संयुक्त जिला कार्यालय के स्वान कक्ष में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, जनपद पंचायत आदि विभागों के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।
कलेक्टर ने कहा कि ऐसे कोरोना संक्रमित मरीज जिन्हें होम आइसोलेशन की सुविधा दी गई है उन्हें होम आइसोलेशन के गाईडलाईन का कड़ाई से पालन कराएॅ। संक्रमित व्यक्ति जब तक होम आइसोलेशन की अवधि पूर्ण न कर ले तब तक घर से बाहर न निकले इस बात का विशेष ध्यान रखें। श्री महोबे ने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीज के रहने के लिए घर में हवादार कमरा और अलग शौचालय के साथ ही थर्मामीटर और आॅक्सीमीटर होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओं की विशेष निगरानी रखे।
कलेक्टर ने कहा कि होम आइसोलेशन के साथ-साथ कॅान्टेक्ट टेªसिंग का कार्य भी महत्वपूर्ण है। एक संक्रमित व्यक्ति के पीछे कम से कम पन्द्रह व्यक्तियों का काॅन्टेक्ट टेªसिंग कर लिस्ट तैयार करें। काॅन्टेक्ट टेªसिंग में हाई-रिस्क एवं लो-रिस्क अनुसार वर्गीकरण करें। तत्पश्चात शासन के निर्देशानुसार उनका कोरोना टेस्ट कराएं। उन्होंने विकासखण्डवार काॅन्टेक्ट टेªसिंग के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाना हो उसका प्रस्ताव तत्काल बनाकर भेंजे व शासन के निर्देशानुसार कार्यवाही करें। उन्होंने जिले के कोविड केयर सेंटर्स में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बाजारों तथा सार्वजनिक स्थलों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम लिए जारी गाईडलाईन का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय के स्वान कक्ष में कोविड-19 टीकाकरण के जिला नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर अभिषेक दीवान, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.पी.मेश्राम सहित अन्य संबंधित अधिकारी और जनपद पंचायतो के स्वान कक्ष में एस.डी.एम., तहसीलदार, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, जनपद पंचायतों के सीईओ आदि मौजूद थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ