नवागढ़ / शौर्यपथ / नवागढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ने लगे हैं और आंकड़े फिर डराने लगे हैं। नगर पंचायत नवागढ़ में भी कोरोना के नए मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। बुधवार को ब्लाक में कुल 35 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसमे 05 मामले नवागढ़ शहर से है. स्वास्थ्य विभाग से नवागढ़ बीईईओ यूआर ध्रुवे ने बताया कि ब्लाक में मिले 35 मामलो में 05 नवागढ़ शहरी क्षेत्र से है, बुधवार को नगर में तिलका पारा से 01, वार्ड क्रमांक 05 के एक परिवार से 03 एवं बावली पारा से 01 संक्रमित मिले है. स्वास्थ्य विभागने लोगों से अपील की है कि कोरोना से बचने के लिए तीन नियम जरूर अपनाए। बार बार हाथ साबुन से धोएं, सैनिटािइजर का प्रयोग करें, मास्क पहनें और भीड़ से दूरी बनाकर रखें। वैक्सीनेशन के लिए आगे आए।
प्रसाशन के मुताबिक बड़ी संख्या में लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं. ऐसे में कोरोना के मामले पिछले कुछ समय में तेजी से बढ़े हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए नवागढ़ को कन्टेनमेंट जों घोषित किया गया है. बीते कुछ दिनों से कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं ऐसे में लापरवाही लोगों को भारी पर सकती है. गौरलतब है कि ब्लाक में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है.
बुधवार को नगर पंचायत नवागढ़ सीएमओ डीएल बर्मन के नेतृत्व में नगर में कोविड नियम न पालन करने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही करते हुए 600 रुपये का जुर्माना लगाया.