Print this page

दिल्ली की स्वास्थ्य टीम ने किया अस्पताल का निरिक्षण, एक पुलिस जवान संक्रमित

  • rounak group

बेमेतरा / शौर्यपथ / बेमेतरा जिले में कोरोना की विस्फोटक स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम को जिले में कोरोना की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए भेजा है। रविवार केंद्रीय टीम में शामिल डॉ. शिव प्रिया, डॉ. शिखा वरदान एवं बेमेतरा कलेक्टर शिव अनंत तायल सहित आला अधिकारियो का दल दौरे पर रही. इस दौरान टीम ने नवागढ़ में कोरोना टिकाकरण केंद्र एवं कोविड केयर अस्पताल का निरीक्षण कर पांच बिंदुओं में जानकारी ली. जिसमे टेस्टिंग, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, अस्पतालों में बिस्तर, एम्बुलेंस, वेंटीलेटर, ऑक्सीजन की उपलब्धता, टिकाकरण की स्थिति की जानकारी शामिल हैं।
इस दौरान उन्होंने टिका लगा रही नर्स से भी टिके के सम्बंध में कुछ प्रश्न भी किये. केंद्रीय टीम ने टेस्टिंग व कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग को बढ़ाने की हिदायत नवागढ़ स्वास्थ्य विभाग को दी है. वही सिविल लाइन स्थित कोरना संक्रमित के घर के आसपास बेरिगेटिंग का भी मुआयना किया. साथ ही होम आइसोलेटेड संक्रमित से फोन पर बात कर जानकारी ली. संक्रमित ने स्थानीय प्रशासनिक व्यस्व्था पर नाराजगी जताई, तब कलेक्टर ने अधिकारियो को जमकर फटकार भी लगाई. दौरे पर साथ में बेमेतरा सीएमएचओ डॉ. एसके शर्मा, डीपीएम अनुपमा तिवारी, नवागढ़ तहसीलदार रेणुका रात्रे, सीएमओ डीएल बर्मन, बीएमओ आशीष वर्मा, बीपीएम सीके देवांगन आदि मौजूद थे ।
नवागढ़ थाने में एक जवान संक्रमित,
शनिवार को नवागढ़ पुलिस थाने के एक जवान के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद लॉकडाउन में पुलिस की दिक्कते और भी बढ़ गई है. थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ही हमारे थाने से एक जवान के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि के बाद उसे थाने से छुट्टी देकर इलाज के लिए होम आइसोलेट किया गया है। पुरे थाने परिसर में सेनेटाईजर का छिडकाव किया गया है.
किट की कमी के चलते नही हो पाया बाकि जवानों का टेस्ट
वही रविवार को नवागढ़ थाना की पूरी पुलिस टीम कोरोना टेस्ट कराने गई थी लेकिन नवागढ़ में किट नही होने के जाँच नही हो पाई है. थाना प्रभारी सिंह ने कहा की फ़िलहाल पूरा स्टाफ आमजन से दुरी बनाकर कार्य कर रहा है. उन्होंने अपील किया कि टेस्ट की रिपोर्ट आने तक सभी थाना से दुरी बनाये और अति आवश्यक होने पर फोन से सम्पर्क करे.
ब्लाक में 208 एक्टिव केस, नवागढ़ शहर से 39
नवागढ़ ब्लाक में दिन- प्रतिदिन कोरोना विस्फोटक रूप लेता हुआ दिखाई दे रहा है. रविवार को मिले नए कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ ब्लाक में अब तक मिले कोरोना मरीजों की संख्या 1,265 पहुंच गई है। जिसमें से 208 एक्टिव कोरोना मरीज है। वहीं 02 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। नवागढ़ शहर में फ़िलहाल 39 कोरोना के केस एक्टिव है, जिसमे से रविवार को 7 नये मामले सामने आए है.
अबतक लगे कुल 17 हजार टिके
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच अब लोग वैक्सीनेशन को लेकर जागरूक हो रहे हैं और टीका लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं। 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई थी। नवागढ़ ब्लाक में पहले चरण के टिकाकरण में 5,867 तथा दुसरे चरण में 11,895 टिके लगाए गये है. इस तरह से ब्लाक में अबतक कुल 17,762 टिका लगाया जा चूका है. ज्ञात हो कि ब्लाक में कुल 17 कोविड वैक्सीनेशन सेंटर बनाए है, जिसे बढ़ाने पर विचार चल रहा है.

“नवागढ़ में पूर्ण लॉकडाउन के पालन के लिए प्रशासन कार्यरत है. मुख्य चौक नवागढ़ एवं जिले के अंतिम छोर गाडामोड़ में बेरीगेट्स लगाये गये है. वही पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर लोगो को घर पर रहने की अपील कर रही है. नियमो का उल्लघन करने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी.”
आरपी सिंह (टीआई नवागढ़)

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ