Print this page

ब्लाक ने कोरोना के मामलो में लगाया सैकड़ा, शहर में 25 केस बढ़े

  • rounak group

बेमेतरा /शौर्यपथ / नवागढ़ शहर सहित अंचल में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना बड़ी संख्या में कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं।सोमवार को ब्लाक में 106 लोग संक्रमित मिले हैं। ब्लाक यह पहली बार है, जब एक साथ 106 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। जिसमे से 25 मरीज नवागढ़ शहर से है.अब शहर में एक्टिव मरीजो की संख्या 64 हो गई है. सोमवार को मिले मरीज दर्री पारा, सुकुल पारा, वार्ड 10, वार्ड 07, वार्ड 12 एवं सिविल लाइन आदि से है. वही ग्राम कटई से 10, नांदघाट से 10, कामता से 11,बदनारा से 07, केशला से 05 सहित ग्रामीण अंचल से कोरोना मरीजो की पहचान हुई है. बिएमओ आशीष वर्मा ने बताया की फ़िलहाल 05 कोरोना मरीजो को नवागढ़ कोविड केयर अस्पताल मेभ्र्ती कराया गया है, जिनकी स्थिति अभी ठीक है, वही सोमवार को नवागढ़ में ओक्सिजन सिलेंडर खत्म हो गये है, जिला अस्पताल से माँग किया गया है.
शनिवार को नवागढ़ थाने से एक जवान के संक्रमित पाए जाने के बाद सभी पुलिस स्टाफ ने सोमवार को कोरोना टेस्ट कराया तो सभी निगेटिव पाए गये लेकिन थाना परिसर के मन्दिर का पुजारी के संक्रमित होने से पुनः थाना क्षेत्र कोरोना के दायरे में आ गया है. थाना प्रभारी आरपी सिंह से बताया कि फ़िलहाल सभी जवान डिस्टेंस बनाकर कार्य कर रहे है, कुछ दिन बाद इनका पुनः टेस्ट किया जायगा.
बिना मास्क घुमने वालो पर कार्यवाही
कोरोना संक्रमण के चलते एक बार फिर जिला प्रसाशन द्वारा टोटल लॉकडाउन लगाया गया है। नवागढ़ लॉकडाउन के चलते सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। बाजार पूरी तरह बंद रहे। नवागढ़ नगर पंचायत के वार्डो में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए नगर पंचायत की ओर सैनिटाइजर का छिड़काव कर वार्ड 05 को सैनिटाइज किया गया। वही नगर में आवश्यक सेवाओं को छोडकर पूरी दुकानें बंद रही। नगर के तिराहों, चौराहों सहित अन्य स्थानों पर सुरक्षा के पुलिस बल तैनात रहा। लॉकडाउन के दौरान मेडिकल, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी सहित अन्य जरूरी सेवाओं को छोडकर अन्य प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे। कुछ व्यापारी अपनी दुकानों के बाहर बैठे नजर आए। सड़क पर घूमने वालों से पुलिस पूछताछ करती नजर आई। मुख्य बस स्टैंड सहित गौरव पथ में भी सन्नाटापसरा रहा। वही बिना मास्क लगाये घूम रहे लोगो पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम द्वारा चालान भी कटे गये.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ