Print this page

भाजपा कार्यकर्ताओ ने अम्बेडकर को किया याद, घर से दी श्रद्धांजलि

  • Ad Content 1

बेमेतरा / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी के निर्देशानुसार संविधान रचेता डॉ. अंबेडकर की जयंती को समरसता दिवस के रूप में बुधवार को अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान मे मनाया. जिले भर में लगे लॉकडाउन एवं कोविड नियमो के अंतर्गत भाजपा के जिला,मंडल,शक्तिकेंद्र एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने-अपने घर पर ही डॉ अम्बेडकर के छायाचित्र में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया. थान खम्हरिया मंडल में जिलाध्यक्ष जोशी के नेतृत्व में मनाया गया. जोशी ने कहा कि भारतरत्न भीमराव अंबेडकर राष्ट्रवाद के प्रखर प्रवक्ता, दलित-शोषित-वंचित समाज के मसीहा, नवीन भारत निर्माण के मार्गदर्शक थे। हम सभी को संकल्पित भाव से बाबा साहेब के आदर्शों व विचारों को समाजिक जीवन में आगे बढाना का संकल्प व प्रेरणा लेनी चाहिए ।

    वही जिला का प्रमुख कार्यक्रम नवागढ़ में जिला महामंत्री विकास धर दीवान एवं अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी के नेतृव तथा मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल साहू व महामंत्री मिंटू बिसेन की उपस्थिति में मनाया गया. सभी ने भारत रत्न बाबा साहब के छायाचित्र पर पुष्पांजलि और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. जिला महामंत्री दीवान ने कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर ने भारत को एक सर्वस्पर्शी, सर्व समावेसी संविधान देकर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की नींव रखी थी जिससे देश का हर नागरिक समान अधिकार के साथ अपने सपनों को साकार कर सके. उनका सम्मान केवल एक समुदाय तक सीमित नहीं कर सकता, इसलिए भाजपा ने उनकी जयंती को समरस्ता दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है ताकि समाज का हर वर्ग इसमें शामिल रहे।

    बेमेतरा जिला कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजा पाण्डेय व विकास घरडे, परमेश्वर वर्मा, मोंटी साहू , भिम्भौरी मंडल में प्रदेश मंत्री संध्या परगिनहा व जिला महामंत्री नरेन्द्र वर्मा, खंडसरा मंडल में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय तिवारी व जिला उपाध्यक्ष फिरतु राम साहू, बेरला मंडल में जिला मंत्री भुनेश्वरी वर्मा व बलराम पटेल, बेमेतरा ग्रामीण मंडल में जिला मंत्री विजय सुखवानी व छोटूराम साहू, मारो मंडल में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बबलू राजपूत, पूर्व मंडी अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा जिला उपाध्यक्ष टार्जन साहू, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुभाष सोनी, साजा मंडल में किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति मूलचंद शर्मा, बल्लू राम साहू, नागेश चौबे व नथमल कोठारी, परपोड़ी मंडल में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता साहू व राजेन्द्र ठाकुर के नेतृव जयंती मनाई गई.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ