राजनंदगांव / शौर्यपथ / जिले में कॉविड के बढ़ते हुए मामलों को संज्ञान में लेते हुए जिला भाजपा ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर राजनंदगांव जिले में कोविड के प्रति संसाधनों में कमी की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए समस्या के त्वरित निदान की बात कही है।
जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने बताया कि राजनांदगांव में कॉविड पेशेंटों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। प्रतिदिन ऑक्सीजन की कमी से मौतें हो रही हैं और एंबुलेंस की कमी से मरीज परेशान हो रहे हैं। कोविड के प्रति सरकार को जागृत करने के लिए 7 बिंदुओं पर मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें रेमदेसीविर इंजेक्शन की कमी, वेंटीलेटर्स की कमी, ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी और उनकी रिफलिंग की कमी। साथ ही अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों की कमी, एंबुलेंस तथा आपातकालीन वाहनों की कमी कॉवेड सेंटर में उचित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन की कमी, स्वास्थ्य कर्मियों के लिए पीपीई किट की कमी आदि सभी विषयों पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए जल्द ही इसके निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा गया है और मुख्यमंत्री से उम्मीद की गई है कि राजनांदगांव की जनता के लिए उक्त मांगों का निराकरण त्वरित रूप से किया जाएगा।