बेमेतरा / शौर्यपथ / बुधवार को अपर कलेक्टर संजय दीवान नवागढ़ आईटीआई छात्रावास में बन रहे 100 बिस्तर कोविड अस्पताल के निरीक्षण में पहुंचे। जहां घंटे तक अस्पताल परिसर में हो रहे निर्माण कार्यो सहित बिल्डिंग के अंदर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बनी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान नवागढ़ एसडीएम दुर्गेश वर्मा, तहसीलदार रेणुका रात्रे, नवागढ़ सीएमओ डीएल बर्मन, एसडीओ पीडब्लूडी यूके देवांगन सहित प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा. उन्होंने मौजूद अधिकारियों से निर्माणाधीन कार्यो को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। कोविड हॉस्पिटल में जेनरेटर, फिल्टर आरो लगाने व स्लोगन लिखवाये जाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश भी दिया गया.
किराना व्यापारियों को दिए दिशा निर्देश
नगर पंचायत नवागढ़ सीएमओ बर्मन ने नगर के किराना व्यापारियों की बुधवार को होम डिलीवरी के सम्बंध में दिशा निर्देश दिया. बर्मन ने बताया कि जिला कलेक्टर के आदेशानुसार लॉकडाउन 02 में किराना व्यापरियों को सुबह 06 बजे से दोपहर 02 बजे तक किराना समान की होम डिलीवरी छुट मिली है. इस दौरान आमजन आवश्यक राशन सामग्री दुकानकार से सम्पर्क कर सामान खरीद सकते है लेकिन दुकान खोलना प्रतिबंधित है. यह छुट केवल होम डिलीवरी के लिए है, जिसमे कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करना आवश्यक है.