Print this page

जिला प्रशासन जारी कर सकता है लॉकडाऊन आगे बढ़ाने आदेश

  • doing of business

SHOURYAPATH राजनांदगांव। संभावना है कि किसी भी वक्‍त राजनांदगांव जिला प्रशासन लॉकडाऊन को आगे बढ़ाने का आदेश कभी भी जारी कर सकता है। बताया जा रहा है कि अन्य जिलों की तरह यहां भी लॉकडाऊन को 5 मई तक के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है। कोरोना संक्रमण के रफ्तार को देखते हुए 10 अप्रैल से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था मगर स्थिति में कोई सुधार नही हुआ था इसलिये जिला प्रशासन द्वारा लॉकडाउन को 26 अप्रैल तक बढ़ाने का आदेश जारी किया गया था । कोरोना संक्रिमित मरीजो की संख्या अब भी घटते नज़र नहीं आ रहे हैं। राज्‍य सरकार भी लॉकडाऊन के पक्ष में नज़र रही है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह माना जा रहा है कि राज्य सरकार चाहती है कि राज्‍य के सभी जिलों में लॉकडाऊन बढ़ा दिया जाए जिसकी जिम्मेदारी सभी जिलों के कलेक्टर को सौपदी गई है। लॉकडाऊन की अवधि पूरी होने को है लेकिन संक्रमण की स्थिति में कोई सुधार होता नजर नही आ रहा है ।प्रशाशन की लाख कोशिशों के बाद भी रोज संक्रिमित मरीजो के नए आंकड़े सामने आ रहे है जिसे देखते हुए कलेक्टर लॉकडाउन आगे बढ़ाने का आदेश जारी कर सकते है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ