Print this page

भ्रष्टाचार एवं महिला सुरक्षा को लेकर महिला मोर्चा ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

  • Ad Content 1

राजनांदगांव / शौर्यपथ / राजनंदगांव 18 मई भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला इकाई द्वारा आज राज्यपाल के नाम कलेक्ट्रेट पहुंच कर ज्ञापन सौंपा गया।
मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले में हुए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना रेडी टू ईट की सामग्री खरीदी में हुए भ्रष्टाचार को उजागर करने वाली महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुरक्षा को लेकर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा, इसमें मुख्य रूप से प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती डॉ. रेखा मेश्राम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, जिला महामंत्री पारुल जैन, उत्तर मंडल अध्यक्ष श्रीमती पूनम शर्मा, राजनांदगांव ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्रीमती देव कुमारी साहू उपस्थित थे।
महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा मेश्राम एवं जिला अध्यक्ष किरण साहू ने बताया कि 19 मई को मंडल स्तर पर सभी 20 मंडलों में महिला मोर्चा की बहनें इस विषय को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे और उचित कार्यवाही ना होने पर प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ