Print this page

वरिष्ठ पत्रकार अमित गौतम को मिला मानव गौरव सम्मान

  • devendra yadav birth day

राजनांदगांव / शौर्यपथ / प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार अमित गौतम को पत्रकारिता के क्षेत्र में समाज की विभिन्न गतिविधियों एवं समस्याओं का चित्रण प्रभावशाली तरीके से करने के साथ-साथ कोरोनाकाल में बढ़-चढ़कर उत्कृष्ट कार्यों को करने पत्रकारों के लिए शासन-प्रशासन से लगातार ही उनकी सुरक्षा व अभीरक्षा के लिए मांग करते रहे। संगठन द्वारा उनके इन्हीं रचनात्मक कार्यों को ध्यान में रखते हुए इन्हें मानव गौरव सम्मान से सम्मानित किया है। मानव कल्याण एवं सामाजिक विकास संगठन के वार्षिक अधिवेशन 2021 में अमित गौतम का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर गूगल मीट पर आयोजित अधिवेशन सम्मान समारोह में संगठन के संस्थापक अध्यक्ष उमेश कुमार पांडेय, जगदीश प्रसाद पांडेय वरिष्ठ अधिवक्ता जिला सत्र न्यायालय, ललित मिश्रा वरिष्ठ साहित्यकार शिवम शिक्षाविद, डॉ. एसके श्रीवास्तव प्राध्यापक भौतिक शास्त्र विभाग, डॉक्टर जय नारायण पांडेय विभागाध्यक्ष, अर्थशास्त्र विभाग राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर, ब्रह्मा शंकर सिंह वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षाविद, अनूप मिश्रा वरिष्ठ समाजसेवक, आशा उमेश पांडेय कवयित्री, अरुण मिश्रा वरिष्ठ समाजसेवक अधिवक्ता, अरविंद मिश्रा डॉक्टर, के. श्रीवास्तव, सुनील दत्त मिश्र, अंजन सिंह, राहुल जैन, बीसे लाल, अनुराग पांडेय, नलिनी बाजपेयी, विनोद गुप्ता, अनुपा सिन्हा, मनीषा दास, मिनी पांडेय, चंद्रभूषण मिश्र, अर्चना पाठक, मनोज पांडेय, वनवासी यादव, सर्वेश पांडेय, आदित्य वर्मा, डॉ दिलीप गुप्ता, तरुण धर दीवान, डॉक्टर स्नेहलता बर्डे, प्रतीक शर्मा, अंचल सिन्हा, अरविंद मिश्रा, रश्मिलता मिश्रा, अनीता झा, सीमांचल त्रिपाठी सहित काफी संख्या में साहित्यकार कवि प्राध्यापकगण व संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ