Print this page

प्रधानमंत्री की घोषणाओं से करोड़ों लोगों को राहत : मधु रॉय

  • rounak group

नवागढ़ / शौर्यपथ / कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के लिए दो अहम घोषणाएं की हैं। प्रधानमंत्री ने पहली घोषणा की कि 21 जून से 18 वर्ष से ऊपर की आयु के देश के सभी नागरिकों को वैक्सीन मुफ्त लगेगी। केंद्र सरकार, प्रत्येक राज्य इसके लिए मुफ्त वैक्सीन मुहैया कराएगी। दूसरी महत्पूर्ण घोषणा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अब दीपावली तक आगे बढ़ाने की हुई है। मतलब नवंबर-2021 तक केंद्र सरकार 80 करोड़ से अधिक देशवासियों को, हर महीने तय मात्रा में मुफ्त अनाज उपलब्ध कराएगी। जिसका भाजपा महिला मोर्चा ने स्वागत करते हुए जनहितकारी बताया है।
भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय ने कहा कि महिला मोर्चा केन्द्र सरकार का मुफ्त टीकाकरण की घोषणा करने और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को नवंबर तक बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते है। केंद्र सरकार द्वारा मुफ्त वैक्सीन देने की घोषणा करके जनता को बड़ी राहत और कोरोना से लड़ने की एक नई ताकत दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में पूरा देश कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मजबूती से लड़ रहा है। कोरोना की पहली लहर में पूरे देश में जीवन और जीविका को सफलतापूर्वक बचाने के बाद जिस मजबूती के साथ देश को प्रधानमंत्री का यशस्वी नेतृत्व प्राप्त हुआ, उससे देश दूसरी लहर को भी पूरी तरह नियंत्रित करने के नजदीक है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से प्रदेश के करोड़ो लोग लाभान्वित होंगे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ