Print this page

मास्क नहीं लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर निगम टीम ने संबंधितों पर लगाये 5-5 सौ रूपये जुर्माना

  • devendra yadav birth day

राजनांदगांव / शौर्यपथ / लॉकडाउन खुलने के उपरांत मास्क नहीं लगाने व सोसल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले व्यक्तियों एवं दुकानदारों पर नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा समझाईश देकर जुर्माना लगाने की प्रतिदिन कार्यवाही की जा रही है। निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि शासन निर्देश के अनुक्रम में लॉकडाउन खुलने के उपरांत टीम द्वारा प्रतिदिन व्यापारियों को कोरोना गाईड लाईन का पालन करने समझाईस दी जा रही है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के उपरांत बाजार में भीड की स्थिति निर्मित हो रही है। जिस कारण सोसल डिस्टेंसिंग एवं मास्क लगाना अनिवार्य हो जाता है। किन्तु समझाईश के बाद भी कुछ दुकानदारों द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। जिनके विरूद्ध प्रतिदिन अर्थदंड की कार्यवाही की जा रही है। इसी कडी में निगम एवं पुलिस टीम द्वारा जीई रोड स्थित जय मोटर्स के अलावा मां भवानी किराना स्टोर्स ममता नगर, मधुरंम नमकीन सेंटर एवं कोमल जनरल स्टोर्स पर बिना मास्क लगाये व्यवसाय संचालन करते पाये जाने पर 5-5 सौ रूपये कुल 2 हजार रूपये जुर्माना वसूला गया एवं मास्क लगाने, सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करने समझाईश दी गयी। उक्त कार्यवाही प्रतिदिन जारी रहेगी। आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने दुकानदारों से अपील करते हुये कहा है कि मास्क लगाये, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे, ग्राहको से भी मास्क लगाने, समाजिक दूरी पालन करने समझाईश देवे। बिना मास्क लगाये ग्राहक को समान न देवे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ