नवागढ़ / शौर्यपथ / पशु तस्करों के खिलाफ नवागढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। नवागढ़ से 10 किमी दूर ग्राम प्रतापपुर में पुलिस ने पशुओं से लदे एक ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक में 38 पशु पकड़े है, जिनमें गाय और तीन बछड़े दोनों शामिल है। इन मवेशियों को ट्रक में ठूस-टूस कर भरा गया था,जिसके चलते कई पशु घायल भी हुए है। ट्रक के साथ ही पुलिस ने चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।वहीं बरामद पशुओं को पुलिस ने शारीरिक परीक्षण पश्चात झालम गौशाला में भेज दिया है।
दरअसल रविवार की रात करीब 02 बजे पुलिस को ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया कि गांव के पास से एक 12 चक्का ट्रक में मवेशी भरकर ले जा रहे है तब पुलिस ने गांव वालों की सहायता से गांगपुर रोड प्रतापपुर पर घेराबंदी किया तो ट्रक क्रमांक सीजी 09 बी 0726 में 38 नग मवेशी मिले, जिसमें 02 दुधारू गाये तथा 36 बछड़े शामिल है। मौके पर आरोपियों से मवेशियों के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर कोई उचित जवाब नही दे पाए, जिसके बाद पुलिस ने 04 आरोपी मनीष बंजारे पिता विमल उम्र 37 वर्ष निवासी भथरी थाना जरहगांव, अशोक श्रीवास पिता पंचराम उम्र 27 वर्ष निवासी तखतपुर, मालिकराम पात्रे पिता अमोली उम्र 42 वर्ष निवासी देवगढ़िया थाना कुंडा एवं हेमराज कुर्रे पिता दुजराम उम्र 23 वर्ष देवगढ़िया थाना कुंडा को गिरफ्तार किया है। वही ट्रक चालक मौके से फरार है।
ट्रक हेल्पर अशोक ने बताया कि ग्राम गांगपुर से कुछ लोगो के सहयोग से मवेशियों को ट्रक में भरकर कत्ल खाना नागपुर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से टाटा कम्पनी की 12 चक्का ट्रक, 38 नग मवेशी, तीन नग मोबाइल, दो नग मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 ईडी 8277 व सीजी 10 एस 6625 को जप्त किया है। वही पशुओं का स्वाथ्य परीक्षण कराया गया जिसमें पशुओं को चोटें आई है। कार्यवाही में थाना प्रभारी सिन्हा,आरक्षक मोहन साहू, चुरावन पाल, केशव विश्कर्मा, राहुल दुबे, आदि की प्रमुख भूमिका रही।
" मौके पर चार आरोपी पकड़ाए है, जिनके खिलाफ छत्तीसगढ़ पशु कृषक परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 6, 10 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11 एवं आईपीसी की धारा 120 बी के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है। वही पशुओं को गौशायलय में रखा गया है। इस मामले से जुड़े बड़े सरगना को पकड़ने के लिए जांच जारी है।"
अजय सिन्हा
थाना प्रभारी नवागढ़।