राजनांदगांव / शौर्यपथ / 4-5 माह पूर्व खैरागढ़ पिपरिया के जयराम पटेल नाम का लड़का ग्राम मुसरा के रेल्वे लाईन में काम करता था। ग्राम मुसरा के दशरथ पटेल की नाबालिक लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बना लिया। नाबालिक लड़की का स्वास्थ्य खराब होने से परिजनों द्वारा सन साईन अस्पताल भिलाई-3 में ईलाज कर रहे थे, उसी दरम्यान पता चला की नाबालिक लड़की 4 माह की गर्भवती है तथा बच्चा पेट में खत्म हो चुका है, जिसकी रिपोर्ट पुलिस थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग में बिना नंबरी अपराध दर्ज किया गया था।
अपराध डायरी थाना पुरानी मिलाई जिला दुर्ग से 25 जून 2021 को प्राप्त होने पर असल नंबरी अपराध क्रमांक 333/2021 धारा 376 (2) भादंवि 5 (ञ) (2)/6,5 (ठ) 6 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। सूचक पीड़िता के पिता दशरथ पाटिला द्वारा पुनः 26 जून 2021 को थाना डोंगरगढ उपस्थित कर बताया कि नाबालिक पुत्री की 23 जून 2021 को पेट में अचानक दर्ज होने से ईलाज हेतु साई हास्पिटल राजनांदगांव में भर्ती किया गया था। हालत गंभीर होने से उचित ईलाज हेतु सन साईन अस्पताल भिलाई-3 में भर्ती किया गया। डॉक्टर द्वारा चेक करने पर चूहा मारने की जहरिले दवाई का सेवन करना एवं पेट में बच्चा मर जाना बताये है, ईलाज दौरान वापस आते समय रास्ते में नाबालिक बेटी की मृत्यु हो गयी है। रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 53/2021 धारा 174 जाफौ कायम कर जांच में लिया। आरोपी जयराम पटेल पिता पलटन पटेल उम्र 22 साल साकिन पिपरिया थाना खैरागढ़ जिला राजनांदगांव को पूछताछ पर जुर्म करना स्वीकर किये जिसे 27 जून 2021 को विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिसियल रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।