नवागढ़ / शौर्यपथ / विधानसभा क्षेत्र के 8 मार्गो के उन्नयन व नवीनीकरण के लिए सीजी आरआईडीसीएल ने 29 करोड़ 85 लाख 98 हजार की स्वीकृति प्रदान की है। संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रति आभार व्यक्त किया है। विधानसभा नवागढ़ के नांदघाट-मलदा-भदराली मार्ग लम्बाई 6 किमी उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य 957.90 लाख, प्रतापपुर से गांगपुर मार्ग लम्बाई 3.25 किमी निर्माण कार्य 422.35 लाख, नांदघाट-मुंगेली (राज्यमार्ग क्र.10) 1 से 5 किमी मार्ग लंबाई 5 किमी उन्न्यन कार्य 107.70 लाख, नवागढ़-मुंगेली (राज्यमार्ग क्र. 07) मार्ग लम्बाई 10 किमी उन्नयन एवं नवीनीकरण 296.10 लाख, परसदा से एरमशाही मार्ग लम्बाई 3 किमी निर्माण कार्य 291.30 लाख, चिचोली से करमसेन मार्ग लम्बाई 3 किमी निर्माण कार्य 326.24 लाख, मुख्यमार्ग से दोहत्रा मार्ग लंबाई 4.05 किमी निर्माण कार्य 376.67 लाख, नांदघाट-मुंगेली मार्ग के 27 से 35 किमी लम्बाई 9 किमी क नवीनीकरण 207.72 लाख की स्वीकृति मिली है। इन मार्गो की उन्नयन व नवीनीकरण की अत्यंत आवश्यकता थी।
क्षेत्र के आमजन व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने संसदीय सचिव के प्रयासों को सराहा है। ब्लॉक अध्यक्ष सुशील साहू, विधायक प्रतिनिधि मोंटू तिवारी व देवेन्द्र साहू एवं एल्डरमैन अमित जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल, पीडब्ल्यूडी मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक गुरदयाल बंजारे लगातार नवागढ़ विधानसभा के विकास के लिए प्रयासरत है। इन स्वीकृति से क्षेत्र के बदहाल हो रही सडको को नया रूप मिलेगा।