नवागढ़ / शौर्यपथ / संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे शुक्रवार को नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे, जहां ग्राम पंचायत में करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन कर विकास की सौगात दी । ग्राम पंचायत भोपसरा में सामुदायिक भवन लागत 6 लाख 50 हजार का भूमिपूजन किया, उसके बाद ग्राम पंचायत घुरसेना में सरपंच और ग्रामीणों के द्वारा संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे का गाजेबाजे के साथ स्वागत किया । जहां वे लोकार्पण भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए । जिसमे संसदीय सचिव द्वारा 5 लाख 20 हजार के सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन वह 30 लाख से ज्यादा के कार्यो का लोकार्पण किया। जिसमें सर्व समाज सामुदायिक भवन 6लाख 50 हजार आंगनबाड़ी भवन 6 लाख 50 हजार आयुर्वेद अस्पताल भवन लोकार्पण 10 लाख 60 हजार एवं साहू समाज सामुदायिक भवन 6 लाख 50 शामिल है । वही ग्राम घोषणा में समूह जल प्रदाय योजना के तहत बनने वाले पानी टंकी लागत 98 लाख 40 हजार का कार्य शुभारंभ किया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव बंजारे ने कहा कि क्षेत्र विकास के लिए पैसों की कमी नहीं होगी । वहीं केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता और नेता सिर्फ राजनीति करना जानते है , इनका क्षेत्र के विकास और किसानों के हित से कोई सरोकार नही है । आज भाजपा के लोग धान के मुद्दे पर राजनीति करते हैं मगर वास्तविकता यह जनता को नहीं बताते कि किस तरह से वह भूपेश सरकार के किसान हित के फैसलों का विरोध करते हैं । छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों को एक साथ 2500 रुपये धान की खरीदी देना चाहता है । मगर केंद्र सरकार और भाजपा के किसान विरोधी नीति के कारण ही हमें किस्तों में पैसा देना पड़ रहा है , भाजपा के लोग और उनके जनप्रतिनिधि अगर किसान हितैषी होते तो वे केंद्र को पत्र लिख भूपेश सरकार के धान खरीदी का समर्थन करते , वे प्रधानमंत्री को पत्र क्यों नहीं लिखते है ।
कार्यक्रम में संसदीय सचिव के साथ में अंजलि मार्कण्डेय अध्यक्ष जनपद पंचायत नवागढ़ , रितेश शर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नवागढ़ , मोंटू तिवारी विधायक प्रतिनिधि ,देवेंद्र साहू विधायक प्रतिनिधि , श्री मति सावित्री साहू सरपंच ग्राम पंचायत घुरसेना , झम्मन बघेल ,अश्वनी डहरे जनपद सदस्य , नैना कुर्रे , द्वारिका सोनवानी , सुशील साहू ब्लाक अध्यक्ष नांदघाट, रामबिहारी राजपूत ब्लाक अध्यक्ष संबलपुर , प्रिंस डेहरे ,प्रमोद तिवारी , हीरा भारती ,मिर्ची लाल साहू , खूबीराम साहू, दयालदास पटेल , ज्ञान दास ,दीपक साहू ,लुकेश्वर सोनवानी ,राजेन्द्र पाटले , श्रीमती चमेली गायकवाड ,प्रभु राम यादव, ढेल सिंह साहू ,ओम प्रकाश साहू , संतोष साहू ,राम कुमार निषाद, नरेंद्र दास मानिकपुरी ,राज कुमार चतुर्वेदी उत्तमचंद दिव्य, श्रीमती शांति दुबे , श्रीमती नीरज साहू , श्रीमती संतोषी साहू , श्रीमती गायत्री यादव , श्रीमती धान बाई ,श्रीमती चक्रधारी , श्रीमती लता दशहरे ,श्रीमती चंपाबाई बंजारे सहित जनप्रनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे ।