Print this page

भाजपा जिला महामंत्री दीवान ने लगवाई वैक्सीन की दूसरी डोज,

  • doing of business

नवागढ़/ शौर्यपथ / सोमवार को भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने नवागढ़ टिकाकरण केंद्र में कोविड सुरक्षा का टिका कोविडशील्ड की दूसरी डोज लिया. दीवान ने कहा कि मैं भारत बायोटेक के वैज्ञानिकों को साधुवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने यह वैक्सीन बनाई है. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद देना चाहता हूँ कि उन्होंने इसे निशुल्क उपलब्ध कराया. उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण ही एक मात्र रास्ता है। टीकाकरण में किसी प्रकार का संशय न करें। निर्भीक होकर टीकाकरण कराएं।
उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से उत्पन्न विस्फोटक स्थिति से निपटने के लिए भाजपा की टीम हमेशा पूरी तरह तैयार रही है, और इस सेवा कार्य में स्थानीय कार्यकर्ताओ की भूमिका अहम हो जाती है, जिस प्रकार पिछले बार जिला भाजपा की टीम ने मास्क, सैनिटाइजर, भोजन , मोदी किट इत्यादि वितरण कर लोगों को जागरूक एवं सुरक्षित किया था, उसकी प्रकार दुसरे दौर में भी सेवा कार्य किये है। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रुम्प्ल टुटेजा, महामंत्री मिंटू बिसेन, गिरेन्द्र महिलांग, टीकम पूरी गोस्वामी, गोलू सिन्हा आदि उपस्थित रहे.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ