Print this page

यातायात पुलिस दंतेवाड़ा का दल पहुंचा गीदम साप्ताहिक बाजार....

  • rounak group

लाउड-स्पीकर तथा पाम्पलेट बाँट कर आम जनता से की यातायात नियमों के पालन की अपील

संवाददाता राघवेन्द्र सिंह
  दंतेवाड़ा/ शौर्यपथ / जिला दंतेवाड़ा में पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देशन में यातायात पुलिस दंतेवाड़ा द्वारा बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जिले में लगातार यातायात जागरूकता के साथ ही यातायात नियमों के पालन हेतु प्रचार -प्रसार व समझाईश कार्यक्रम चला रही है। यातायात जागरूकता अभियान के तहत आज दिनांक 08.05.2022 क़ो यातायात प्रभारी दंतेवाड़ा निरीक्षक सलीम खाखा के नेतृत्व में यातायात पुलिस का दल साप्ताहिक बाजार स्थल गीदम पहुँच कर लाउड स्पीकर के माध्यम से बाजार स्थल तथा गीदम कस्बे में आम नागरिकों, राहगीरों, व्यापारियों को यातायात नियमों के पालन हेतु अपील की गई। इस दौरान यातायात स्टॉफ द्वारा दुपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, तीन सवारी नहीं चलने, चारपाहिया वाहन चालकों को सीटबेल्ट पहनने, ओवर स्पीड में वाहन नहीं चलाने, शराब पीकर नशे की हालत में वाहन न चलाने, ओवर लोड माल /सवारी नहीं भरने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने व नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देने की की समझाईश दी गई।
               यातायात प्रभारी सलीम खाखा द्वारा बताया गया कि विगत दो वर्षों में जिले अंतर्गत घटित मृत्युकारित अधिकांश सड़क दुर्घटनाएँ मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों के विरुद्ध हुई है जिसमें सभी मोटर साइकिल चालकों द्वारा हेलमेट का उपयोग नहीं किया गया था, जिसके फलस्वरूप सिर में आयी चोट के कारण उनकी मृत्यु हुई । यदि मोटर साइकिल चालकों द्वारा हेलमेट का उपयोग किया गया होता तो निश्चित रूप से उनकी जिंदगी बच सकती थी। मोटर साइकिल चालकों से अपील है कि वे अनिवार्यतः हेलमेट का उपयोग करें। इस अवसर पर यातायात नियमों  से सम्बंधित पेपर व पाम्पलेट का वितरण साप्ताहिक बाजार में की गई।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ