Print this page

ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व को निर्विघ्न सम्पन्न करने हेतु उपासना में लीन हुए जोगी

  • doing of business

जगदलपुर, शौर्यपथ। विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व को निर्विघ्न सम्पन्न करवाने के लिए शुक्रवार शाम को जोगी बिठाई की पूजा विधान सीरासार भवन में पूरी की गई। ज्ञातव्य है कि ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व को निर्बाध रूप से सम्पन्न करवाने के लिए जिले के भानपुरी तहसील के छोटे आमाबाल निवासी पारम्परिक रूप से निर्धारित परिवार के युवक सदियों से उक्त अनूठी और सर्वाधिक महत्वपूर्ण रस्म को अदा करते हैं। जो दशहरा पर्व को निर्विघ्न संपन्न करवाने के लिए नियत दिवस तक कठोर उपासना में लीन रहते हैं। ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के जोगी बिठाई विधान के मौके पर विधायक जगदलपुर किरण देव सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों सहित पारम्परिक नेतृत्वकर्ता मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन, नाईक-पाईक, पुजारी, सिरहा-गायता और सेवादार और कलेक्टर हरिस एस. और बस्तर दशहरा समिति के पदाधिकारी तथा जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Rate this item
(0 votes)
Naresh Dewangan

Latest from Naresh Dewangan