पुलिस और जोगी कांग्रेस की टीम के सयुक्त टीम के जाल में फसे बाइक चोरों का गिरोह
जनता कांग्रेस दंतेवाड़ा की टीम ने पुलिस प्रशासन के साथ मिल कर पकड़ा बाइक चोरों के गिरोहों को
जगदलपुर / शौर्यपथ / खबर अनुसार एक व्यक्ति द्वारा बाइक के सस्ते दामों में बिक्री करने की सूचना पर 4 जून से ही संदेह के आधार पर जनता कांग्रेस जे के जिला अध्यक्ष सुजीत कर्मा और उनकी टीम द्वारा उस व्यक्ति की सम्पूर्ण जानकारी, कार्य गतिविधि पर नज़र रख इसके बारे में जानकारी निकालने लगे । और जिस बाइक को उन व्यक्ति देवा बघेल और मोंटी द्वारा बेचा जा रहा था उसकी चोरी की बाइक का अंदेशा हुआ तो तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना दे कर उनको रंगे हाथ पकड़ने और चोरी की बाइक बरामत करने के लिए बचेली TI अमित पाटेल जी की सहायता ली ।
जिसके बाद 5 जून को सिविल ड्रेस में उप निरीक्षक केशव ठाकुर औरआरक्षक प्रताप मरकाम और जनता कांग्रेस से सुजीत कर्मा किशन कर्मा और निलेश कर्मा और स्थानीय युवाओं कमल और मज्जू के सयुक्त टीम द्वारा जाल बिछा कर नेट से पैसों की फोटो डाउनलोड कर चोरों को भेज बाइक खरीदने के बहाने बुलाया और रंगे हाथ पकड़ा जिसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर चोरों द्वारा पुलिस प्रशासन को उनके साथियों का नाम और अन्य चोरी के 19 बाइको की जानकारी दी । जिसमे से आज 15 बाईको की रिकवरी हो चुकी है और छह आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े है जिसमे 1 अपचारी बालक, 2 देवा बघेल 20 वर्ष,समीर खान 18 वर्ष, साजन सिन्हा 17 वर्ष,सागर सिन्हा 17 वर्ष,मोंटी कुमार नाग 20 वर्ष सामिल है ।
अपचारी बालक पूर्व में भी थाना बचेली के मोटर सायकल चोरी करने पर गिरिफ्तार किया गया था जो बाल संप्रेक्षण गृह में दाखिल किया गया था जहा से वो भाग निकला था भागते समय भी मोटर सायकल चोरी कर भागा था । एसपी अभिषेक पल्लव ने प्रेस कांफ्रेंस और प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी और चोरी के 15 बाइक और 6 आरोपियों को भी मिडिया के सामने रखा