Print this page

बेरोजगारी भत्ता से निखिल ने खरीदी प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें ,सरकार के कार्यों से निखिल हुआ प्रभावित

बेरोजगारी भत्ता मिलने से खुश है नितिन मुख्यमंत्री का माना आभार बेरोजगारी भत्ता मिलने से खुश है नितिन मुख्यमंत्री का माना आभार शरद पंसारी
  • doing of business

बिलासपुर । शौर्यपथ । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात है कार्यक्रम के दौरान आज लगातार दूसरे दिन बिलासपुर जिले के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में आम जनता से रूबरू हुए और शासन की योजनाओं से मिलने वाले लाभ की जानकारी आम जनता से ली । छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता के अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए कांग्रेस सरकार ने ₹2500 प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने की शुरुआत कर दी है बेरोजगारी भत्ता मिलने से ऐसे युवाओं को फायदा हो रहा है जो कमजोर वर्ग से आते हैं और आगे की शिक्षा के लिए उन्हें आर्थिक रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ऐसे छात्रों / बेरोजगारों के लिए बेरोजगारी भत्ता वरदान साबित हो रहा है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में बेरोजगार युवाओं ने बेरोजगारी भत्ता के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार माना एवं अपने मन की बात छत्तीसगढ़ के मुखिया से कहीं । 

बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के निखिल ने बताया कि उन्हें बेरोजगारी भत्ता मिलने से कई कठिनाइयों का सामना करने में आसानी हो रही है निखिल ने कहा कि व्यापम और पीएससी द्वारा ली जा रही प्रतियोगिता परीक्षाओं की फीस भी शासन ने माफ़ कर दी है, ये आर्थिक रूप से कमज़ोर युवाओं के लिये वरदान है। आज युवा को फॉर्म भरने की चिंता नही। 

युवा के लिए शासन द्वारा कई योजनाएं संचालित की जा रही है जिससे वो स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उसने बताया कि उसके पिता पान की दुकान संचालित करते हैं। आज शासन के सकारात्मक कदम से ही वो गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर से बीई कर पाया है। आगे सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ