Print this page

निगम आयुक्त ने फिर किया सभी जोन आयुक्तों का तबादला , पुजा पिल्ले को जोन 1 तो महेन्द्र पाठक को मिला जोन 5 का कार्यभार

  • rounak group

भिलाई / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जोन कार्यालय में कार्यरत जोन आयुक्त के कार्य क्षेत्र में निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने बदलाव किया है। इसका आदेश निगम आयुक्त ने आज जारी कर दिया है। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत नवनियुक्त जोन आयुक्त पूजा पिल्ले की निगम भिलाई में पदस्थापना किए जाने के बाद इन्हें निगमायुक्त ने जोन क्रमांक एक नेहरू नगर क्षेत्र में जोन आयुक्त का प्रभार दिया है। जोन आयुक्त प्रीति सिंह को जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर से हटाकर जोन क्रमांक 3 मदर टैरेसा नगर में पुन: पदस्थ किया गया है। अमिताभ शर्मा जोन आयुक्त को जोन क्रमांक 1 नेहरू नगर से हटाकर जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर में पदस्थ किया गया है, महेंद्र पाठक जोन आयुक्त को जोन क्रमांक 3 मदर टैरेसा नगर से जोन क्रमांक 5 सेक्टर 6 में कार्य करने के लिए नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण एवं निगम के कार्यों को सुचारू रूप से संचालन करने के लिए जोन आयुक्त के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ