September 22, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    बाजार भाव से अधिक कीमत का लालच देकर 19 किसानों से 21.37 लाख की धान खरीदी, भुगतान किए बिना फरार आरोपी गिरफ्तार

    • doing of business

    बालोद/सनौद। शौर्यपथ । थाना सनौद पुलिस ने किसानों को बाजार भाव से अधिक कीमत पर धान खरीदने और महज एक-दो दिन में भुगतान करने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर 19 किसानों से कुल 21 लाख 37 हजार 745 रुपये की धान खरीदी की रकम का भुगतान नहीं करने का आरोप है।

    पुलिस के अनुसार, ग्राम बोहारा, डोटोपार और अरकार क्षेत्र के किसानों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मयंक जैन उर्फ दीपक अग्रवाल ने बाजार भाव से अधिक दर पर धान खरीदने का प्रलोभन दिया। किसानों से धान खरीदी के बाद आरोपी ने एक-दो दिन में रकम देने का आश्वासन दिया, लेकिन भुगतान नहीं किया और फरार हो गया।

    शिकायत के आधार पर थाना सनौद में अपराध क्रमांक 80/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी अपने निवास स्थान पर नहीं मिला। पुलिस ने साइबर सेल की तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र के माध्यम से आरोपी की तलाश शुरू की।

    जांच में पता चला कि आरोपी पिछले करीब दो माह से राजनांदगांव जिले के घुमका में किराये के मकान में रह रहा था और वहां अपनी पहचान व पता बदलकर ‘महालक्ष्मी वस्त्रालय’ नाम से कपड़े की दुकान संचालित कर रहा था। सूचना मिलते ही सनौद पुलिस की टीम ने घुमका पहुंचकर दबिश दी और आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ के लिए थाना लाया।

    पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने किसानों से धान खरीदी और भुगतान नहीं किए जाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी मयंक जैन उर्फ दीपक अग्रवाल, पिता सुशील जैन, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम नांहदा, थाना देवरी, जिला बालोद को 21 सितंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे न्यायालय बालोद के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

    तकनीकी मदद से घुमका तक पहुंची पुलिस

    आरोपी की गिरफ्तारी में थाना सनौद पुलिस के साथ साइबर सेल की तकनीकी टीम की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने तकनीकी इनपुट और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी के घुमका में छिपे होने का पता लगाया और दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।

    इनकी रही सराहनीय भूमिका

    कार्रवाई में थाना सनौद प्रभारी निरीक्षक सोनसिंह सोरी, आरक्षक गौकरण यादव, आरक्षक दमन वर्मा तथा साइबर सेल से प्र.आर. 590 रूमलाल चुरेंद्र, आरक्षक मिथलेश यादव और आरक्षक गुलझारी साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision