रिसाली / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र में जन समस्या निवारण शिविर अलग-अलग वार्ड में लगाया जाएगा। निगम आयुक्त मोनिका वर्मा के मार्ग दर्शन में पहला शिविर 10 जुलाई बुधवार को पुरैना के सामुदायिक भवन में आयोजित है। सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चलने वाले शिविर में आम नागरिक अतिक्रमण, राजस्व से संबंधित, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाईट, भवन अनुज्ञा, नल कनेक्शन, पेंशन से संबंधित, प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, पी.एम. स्वनिधि, लखपति दीदी ऋण से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।